Hot News

Banarasi Dum Aloo Recipe: बनारसी स्टाइल दम आलू से बढ़ जाएगा खाने का स्वाद, नोट करें सिंपल रेसिपी

Banarasi Dum Aloo Recipe: आलू की सब्जी के बिना हिंदुस्तानीय घरों में खाना पूरा ही नहीं होता है. वैसे तो आलू से कई सारी सब्जियां बनाई जाती है. अगर आप आलू खाने के शौकीन हैं तो एक बार दम आलू बनाकर ट्राई करें. आज हम आपको बनारसी स्टाइल दम आलू बनाने की रेसिपी बताते हैं. इसे आप घर पर आसानी से बना कर सर्व कर सकते हैं. किसी खास मौके के लिए भी बनारसी दम आलू बहुत बेस्ट ऑप्शन है. तो चलिए अब आपको इसकी रेसिपी बताते हैं.  

बनारसी दम आलू बनाने की सामग्री

  • आलू – आधा किलो
  • टमाटर – 4
  • क्रीम/मलाई – 2 टेबलस्पून
  • लाल मिर्च खड़ी – 4
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
  • अदरक कटा – 1 इंच
  • गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
  • काजू – 10-12
  • जीरा – 1 टी स्पून
  • सौंफ – 1 टी स्पून
  • कसूरी मेथी – 1 टेबलस्पून
  • देसी घी – 1 टेबलस्पून
  • हरी इलायची – 4
  • हरी धनिया पत्ती – 1 टेबलस्पून
  • तेल – तलने के लिए
  • नमक – स्वादानुसार

इसे भी पढ़ें: Hare Matar ka Paratha Recipe: ब्रेकफास्ट में बनाएं हरे मटर के पराठे, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा दिल

बनारसी दम आलू बनाने का तरीका

  • बनारसी दम आलू बनाने के लिए सबसे पहले आप आलू को छीलकर धो लें.
  • अब आप एक-एक आलू में कांटे या टूथपीक की मदद से चारों तरफ छेद कर दें.
  • इसके बाद आलू को साफ कपड़े से पोछें और सारे आलू को एक प्लेट में अलग रख दें.
  • अब एक कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें छेद किए हुए आलू डालें और गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करते रहें.
  • अब आप एक प्लेट में सारे फ्राई आलू को निकाल लें.
  • अब आप दूसरी कड़ाही में 2 चम्मच तेल गर्म करें और फिर उसमें बारीक कटे टमाटर, जीरा, सौंफ, खड़ी लाल मिर्च और कटे काजू डालकर अच्छे से भून लें.
  • अब आप गैस बंद करके मसाला ठंडा होने दें और फिर मिक्सी में मसाला डालकर पीस लें और इसकी प्यूरी तैयार कर लें.
  • अब आप कड़ाही में घी गर्म करके उसमें हरी इलायची और कसूरी मेथी हाथ से मसल कर डाल दें.
  • कुछ सेकंड्स तक भूनने के बाद आप इसमें टमाटर की प्यूरी और स्वादानुसार नमक मिलाएं.
  • अब आप चलाते हुए ग्रेवी को पकने दें. फिर 1-2 मिनट बाद इसमें दो कप पानी मिलाएं और ग्रेवी को उबलने दें.  
  • ग्रेवी में उबाल आने के बाद आप उसमें फ्राइड आलू डालकर धीमी आंच पर करीब 15 मिनट तक पकने दें.
  • सब्जी को बीच-बीच में चलाते हुए इसमें ताजी क्रीम और गरम मसाला डालकर मिला दें. सब्जी में एक उबाल आने के बाद आप गैस की आंच बंद कर दें.
  • आपका टेस्टी बनारसी दम आलू बनकर तैयार हो चुका है.
  • इसे एक कटोरी में डालकर उसे धनिया पत्ती से गार्निश करें.
  • इस सब्जी को आप रोटी या पराठे के साथ सर्व कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: Peanut Rice Recipe: बचे हुए चावल से बनाएं टेस्टी पीनट राइस, नोट कर लें सिंपल रेसिपी

इसे भी पढ़ें: Poha Dhokla Recipe: सुबह की जल्दबाजी में फटाफट बना लें गुजरात स्पेशल पोहा ढोकला, नोट कर लें सिंपल रेसिपी

The post Banarasi Dum Aloo Recipe: बनारसी स्टाइल दम आलू से बढ़ जाएगा खाने का स्वाद, नोट करें सिंपल रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top