Hot News

ट्रंप के सलाहकार नवारो के बिगड़े बोल, बोले- ChatGPT हमारी बिजली से चलता है, फिर भारत वाले फ्री में मजे क्यों ले रहे?

डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सलाहकार पीटर नवारो एक बार फिर चर्चा में हैं. उन्होंने सीधा सवाल उठाया है कि अमेरिका के संसाधनों का इस्तेमाल दूसरे देशों, खासकर हिंदुस्तान के लिए क्यों हो रहा है? नवारो का कहना है कि ChatGPT जैसे AI प्लेटफॉर्म अमेरिका की जमीन पर चलते हैं और वहां की इलेक्ट्रिसिटी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इनका फायदा हिंदुस्तान और चीन जैसे देशों के करोड़ों यूजर्स उठा रहे हैं. उन्होंने पूछा कि जब संसाधन अमेरिका के लग रहे हैं, तो इसका खर्च अमेरिकी जनता क्यों झेले?

बैनन के शो पर नवारो ने निकाली भड़ास

स्टीव बैनन (पूर्व व्हाइट हाउस चीफ स्ट्रैटेजिस्ट) के शो ‘रियल अमेरिका वॉयस’ पर इंटरव्यू के दौरान नवारो ने ये बातें कहीं. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ChatGPT का ऑपरेशन अमेरिका से कंट्रोल होता है, बिजली भी वहां की लगती है, लेकिन सर्विस हिंदुस्तान और दुनिया के बाकी हिस्सों में दी जा रही है. उनके इस बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

खेती की जमीन और महंगाई पर भी जताई चिंता

सिर्फ AI ही नहीं, नवारो ने अमेरिका में विदेशी निवेश पर भी उंगली उठाई है. उन्होंने दावा किया कि विदेशी कंपनियां अमेरिका में खेती की ज़मीन असली कीमत से दस गुना ज़्यादा दाम पर खरीद रही हैं. उनका मानना है कि अगर विदेशी ताकतों का कब्जा ऐसे ही जमीन पर बढ़ता रहा, तो अमेरिका में खाने-पीने की चीजें (Food Inflation) बहुत महंगी हो जाएंगी.

हिंदुस्तान-अमेरिका के बीच बढ़ती ट्रेड वॉर

नवारो का यह बयान ऐसे समय आया है जब हिंदुस्तान और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्ते थोड़े तनावपूर्ण हैं. ट्रंप प्रशासन ने हिंदुस्तान पर 50% टैरिफ (टैक्स) लगाने की बात कही है क्योंकि हिंदुस्तान लगातार रूस से कच्चा तेल खरीद रहा है. दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते (Trade Deal) को लेकर अभी भी मामला अटका हुआ है.

हिंदुस्तान पर नवारो के पुराने विवादित बयान

पीटर नवारो ने पहले भी कई मौकों पर हिंदुस्तान के बारे में कड़े बयान दिए हैं. वो हिंदुस्तान को ‘टैरिफ का महाराजा’ (Maharaja of Tariffs) तक कह चुके हैं. उन्होंने हिंदुस्तान द्वारा खरीदे जाने वाले रूसी तेल को ‘ब्लड मनी’ (खून से सना पैसा) बताया और यूक्रेन युद्ध को ‘मोदी का युद्ध’ तक करार दिया था. यहां तक कि उन्होंने हिंदुस्तान को रूस के लिए ‘लॉन्ड्रोमैट’ (पैसा सफेद करने वाला जरिया) भी कहा था.

जाति सूचक कमेंट पर हुआ था भारी विवाद

नवारो ने एक बार हिंदुस्तानीय लीडिरशिप को लेकर ‘ब्राह्मण’ शब्द का इस्तेमाल करते हुए विवादित टिप्पणी की थी, जिस पर हिंदुस्तान के विदेश मंत्रालय ने कड़ी आपत्ति जताई थी. हिंदुस्तान ने इसे ‘अस्वीकार्य’ और ‘गलत जानकारी पर आधारित’ बताया था. हिंदुस्तान का कहना था कि ऐसे बयानों से दोनों देशों के बीच के आपसी सम्मान को ठेस पहुंचती है.

ये भी पढ़ें:

क्या हिंदुस्तान ने अमेरिका पर लगा दिया टैरिफ? दालों को लेकर यूएस सांसद ने ट्रंप को लिखा लेटर

अमेरिकी फौज ने छोड़ा अल-असद एयरबेस, ईराकी सेना ने जमाया कब्जा, ईरान से ‘वॉर लाइक सिचुएशन’ के बीच ऐसा क्यों किया?

The post ट्रंप के सलाहकार नवारो के बिगड़े बोल, बोले- ChatGPT हमारी बिजली से चलता है, फिर हिंदुस्तान वाले फ्री में मजे क्यों ले रहे? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top