Hot News

लॉन्ग ऑफ लॉन्ग ऑफ… मैदान पर लौटा T20 World Cup 2024 फाइनल का रोमांच, वैभव के कैच ने बदला मैच

बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बैटिंग की. जिसमें अभिज्ञान कुंडू और वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) की फिफ्टी की बदौलत टीम ने 48.4 ओवर में  ऑलआउट होकर 238 रन बनाए थे. इसके बाद गेंदबाजी के लिए जब टीम इंडिया आई तो बॉलिंग में कुछ ऐसा हुआ जिसने इस मैच का पूरा रिजल्ट ही बदल दिया. जहां बांग्लादेश की टीम आसानी से मुकाबला जीतती हुई दिख रही थी. वह इस मैच को हार गई. आईए जानते हैं आखिर क्या हुआ?

25वें ओवर का वो रोमांचक पल

बल्लेबाजी के दौरान बांग्लादेश की टीम एक समय बहुत मजबूत स्थिति में थी. उन्हें जीत के लिए 47 गेंदों पर 59 रन की जरुरत थी और उनके 7 विकेट बचे हुए थे. लेकिन फिर टीम इंडिया की बॉलिंग के दौरान 25वें ओवर में स्पोर्ट्स का पूरा नक्शा बदल गया. इस ओवर में बॉलिंग विहान मल्होत्रा कर रहे थे. ओवर की दूसरी गेंद पर बांग्लादेश के बल्लेबाज समियुन बसीर रतुल ने हवा में शॉट स्पोर्ट्सा. गेंद लॉग ऑफ की दिशा में जा रही थी जहां वैभव सूर्यवंशी खड़े थे. ऐसा लगा कि गेंद छक्के के लिए चली जाएगी. लेकिन वैभव ने सही समय पर हल्की सी छलांग लगाई और गेंद को पकड़ लिया. तभी उन्हें लगा कि वो बाउंड्री लाइन के बाहर जा रहे हैं तो उन्होंने तुरंत गेंद को हवा में मैदान की तरफ उछाल दिया और खुद लाइन के बाहर चले गए. फिर वो वापस अंदर आए और कैच पूरा किया. यह सब इतनी तेजी से हुआ कि सब देखते रह गए.

सूर्या की याद और हिंदुस्तान की वापसी

वैभव का यह कैच देखकर सबको टी20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल की याद आ गई. उस मैच में सूर्यकुमार यादव ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ ठीक ऐसा ही कैच पकड़कर मैच पलटा था. वैभव का यह प्रयास भी गेम चेंजर साबित हुआ. इस कैच के बाद बांग्लादेश की टीम पूरी तरह दबाव में आ गई. जो टीम आसानी से जीतती दिख रही थी, वो इसके बाद संभल नहीं पाई. हिंदुस्तान के स्पिनर्स ने इस मौके का फायदा उठाया और बांग्लादेश ने अपने बचे हुए 7 विकेट सिर्फ 40 रन के अंदर गवा दिए. वैभव की इस शानदार फील्डिंग ने हिंदुस्तान को हारे हुए मैच में वापसी कराई और जीत दिलाई.

ये भी पढ़ें-

विहान के 4 विकेट से हारा बांग्लादेश, हिंदुस्तान ने 18 रन से दर्ज की रोमांचक जीत; वैभव ने रचा नया इतिहास

IND vs NZ 3rd ODI: हिंदुस्तान ने जीता टॉस, अर्शदीप की वापसी, ऐसी है दोनों टीम की प्लेइंग XI

क्या इंदौर में होगी रनों की बारिश या बरपेगा गेंदबाजों का कहर? जानिए पिच और मौसम का हाल

The post लॉन्ग ऑफ लॉन्ग ऑफ… मैदान पर लौटा T20 World Cup 2024 फाइनल का रोमांच, वैभव के कैच ने बदला मैच appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top