सूर्यगढ़ा नगर परिषद सूर्यगढ़ा स्थित प्लस टू पब्लिक हाई स्कूल स्पोर्ट्स मैदान में रविवार को सब जूनियर जिला स्तरीय खो-खो टीम चयन के लिए ओपन ट्रायल का आयोजन किया गया. यह ट्रायल लखीसराय जिला खो-खो संघ के सचिव अमित कुमार की देख-रेख में संपन्न हुआ. जिला खो-खो संघ के सचिव ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 27-28 जनवरी को मुंगेर में आयोजित होने वाली सब जूनियर राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में लखीसराय जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे. ट्रायल के माध्यम से 15 बालक और 15 बालिकाओं का चयन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन सूर्यगढ़ा नगर परिषद की मुख्य पार्षद रूपम देवी के प्रतिनिधि सजन कुमार सिंह, न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल के निदेशक सह वार्ड पार्षद अभिषेक आनंद, वार्ड पार्षद संतोष सिंह, मध्य विद्यालय टोड़लपुर के शिक्षक गुंजन महतो तथा आलोक शर्मा द्वारा नारियल फोड़कर किया गया. रेफरी की भूमिका नीरज सिंह क्षत्रिय एवं गुंजन कुमार ने निभायी. स्पोर्ट्स पदाधिकारी मृणाल रंजन, बीडीओ मंजुल मनोहर मधुप, जिला खो-खो अध्यक्ष सह संत मेरी इंग्लिश स्कूल के प्राचार्य टीजो थॉमस, समाजसेवी सौरभ कुमार केडिया उर्फ मोनू केडिया, चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष आलोक अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post सब जूनियर खो-खो टीम के चयन के लिए जिला स्तरीय ओपन ट्रायल संपन्न appeared first on Naya Vichar.

