अकबरपुर-रजौली मार्ग पर हुआ हादसा, इलाके में मची अफरा-तफरी
फोटो कैप्शन – दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर
प्रतिनिधि, अकबरपुर
अकबरपुर-रजौली मार्ग पर रविवार को हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. यह दुर्घटना कनौज पुल से आगे उस समय हुई, जब मिट्टी लदे ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान कोसुम्हार गांव निवासी नवलेश सिंह के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि नवलेश सिंह अपने एक साथी के साथ रविवार को बाइक से मोहगाय गांव गाय खरीदने जा रहे थे. इसी दौरान रजौली की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नवलेश सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गये. बाद में पुलिस को सूचना दी गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर गया. जिससे उनका सिर ट्रैक्टर के चक्के की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये.
अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक भरत यादव को तत्काल अकबरपुर अस्पताल पहुंचाया गया. हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद नवादा रेफर कर दिया.
पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए
पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है. ट्रैक्टर चालक और वाहन से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जाये0गी. इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को उजागर कर दिया है.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, एक घायल appeared first on Naya Vichar.

