डकरा. मोहननगर डकरा में पूर्व में तय दो से छह फरवरी तक पांच दिवसीय हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के आयोजन की तिथि बढ़ायी जायेगी. इसको लेकर रविवार को मोहननगर काॅलोनी में रामबली चौहान की अध्यक्षता में बैठक हुई. यज्ञ समिति के संरक्षक स्व अशर्फी राम के असमय मृत्यु पर चिंता व्यक्त की गयी. इसके बाद दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. बैठक में शामिल हुए लोगों ने कहा कि स्व.राम की मृत्यु से पूरे काॅलोनी के लोग सदमें में हैं ऐसे में यज्ञ का तिथि को आगे बढ़ाने के निर्णय पर सभी ने सहमति जतायी. कहा गया कि जनभावना के आधार पर अगली तिथि तय कर घोषित की जायेगी. इस अवसर पर राजेश्वर सिंह, नन्दलाल चौहान, प्रदीप कुमार, ठाकुर रणविजय सिंह आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की बढ़ेगी तिथि, सहमति बनी appeared first on Naya Vichar.

