Hot News

राजनीति नहीं, लोगों की सेवा करना मेरा लक्ष्य : प्रो आदित्य साहू

प्रतिनिधि, कांके.

कांके प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने

प्रो आदित्य प्रसाद साहू को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर रविवार को समारोह आयोजित कर अभिनंदन किया. रांची जिला भाजपा व ग्रामीण जिला भाजपा ने प्रो आदित्य साहू का भव्य स्वागत किया. श्री साहू ने कहा कि रांची मेरी जन्मभूमि व कर्मभूमि है. मैं नेतृत्व नहीं, लोगों की सेवा करना मेरा लक्ष्य है. मैं बाल्य काल से ही नेतृत्व में हूं. तभी से निरंतर सेवा भाव से लोगों की सेवा कर रहा हूं. आज भी गांव में ही रहता हूं. मेरे पास पार्टी का कार्यकर्ता व कोई भी व्यक्ति मेरे दरवाजे मदद के लिये आता है, मैं सभी की समस्या का निदान कराने के लिए प्रयासरत रहता हूं. पूर्व विधायक समरीलाल ने कहा कि प्रो आदित्य साहू का ही देन है कि एक दलित को भाजपा में लेकर आये और इन्हीं की ही देन है कि मैं विधायक बना. वहीं भाजपा नेता कमलेश राम ने कहा कि आज विरोधी पार्टी भी कहने लगी हैं कि इस बार भाजपा ने सबसे ईमानदार व कर्मठ नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. वहीं पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर, पूर्व विधायक राम कुमार पाहन, नरेंद्र महतो, देवेंद्र प्रकाश स्वामी, मनोज वाजपेयी, विनय सिंह, आरती सिंह, आरती कुजूर, सुषमा देवी, सरोज सिंह, रमाकांत महतो, जैलेंद्र कुमार ने अपनी बातें रखी. मौके पर प्रभात भूषण, सुदेश उरांव, सुकेश तिवारी, रीतेश तिवारी, इम्तियाज अहमद सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे.

फोटो, माला पहना कर स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता़B

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post नेतृत्व नहीं, लोगों की सेवा करना मेरा लक्ष्य : प्रो आदित्य साहू appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top