Hot News

Fog And Cold Alert: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, पंजाब हरियाणा में कंपकंपी, घने कोहरे ने बढ़ाई परेशानी

Fog And Cold Alert: उत्तर हिंदुस्तान में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है. पंजाब-हरियाणा समेत नार्थ इंडिया के कई राज्यों में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है. कोल्ड वेव के चलते कंपकंपी छूट रही है. न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) सामान्य से नीचे चला गया है, जिससे सुबह और रात के समय ठंड का असर ज्यादा महसूस हो रहा है. वहीं घने कोहरे ने जनजीवन को और अधिक मुश्किल बना दिया है. कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम होने से सड़क, रेल और हवाई ट्रैफिक भी बाधित हुआ है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले हफ्ते पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभों (Western Disturbances) के एक्टिव होने की संभावना है. इसके कारण मौसम के तेवर और तल्ख हो सकते हैं.

पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड

पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. रविवार को अमृतसर में न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) गिरकर 1.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. मौसम विभाग के अनुसार पंजाब का सबसे ठंडा स्थान अमृतसर रहा जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम दर्ज किया गया. होशियारपुर में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंजाब के पटियाला और फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हरियाणा के कई इलाकों में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. हरियाणा में नारनौल में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा.

दिल्ली में घना कोहरा, छाए रह सकते हैं बादल

दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा. सुबह के समय शहर के अधिकतर हिस्सों में घने कोहरे के छा जाने के बाद दिन भर आंशिक रूप से बादल छाए रहे. हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री कम 5.3 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सफदरजंग में अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस, पालम में 22 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 23.1 डिग्री सेल्सियस, रिज में 21.7 डिग्री सेल्सियस और आया नगर में 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने सोमवार सुबह शहर के कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है और अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

झारखंड में भीषण ठंड, गुमला में तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस

झारखंड के कुछ हिस्सों में रविवार को शीतलहर का प्रकोप रहा. राज्य के 11 जिलों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया. आईएमडी के मुताबिक रविवार को राज्य में सबसे कम तापमान गुमला में 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके बाद खूंटी में 3.9 डिग्री सेल्सियस और पलामू में 4.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. वहीं, राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस, चाईबासा में 8.2 डिग्री सेल्सियस और जमशेदपुर में 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों राज्य में मौसम शुष्क मौसम रहने की संभावना है.

कश्मीर में ठंड और बढ़ी, बारिश और बर्फबारी का अनुमान

कश्मीर में न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ठंड का प्रकोप और बढ़ गया है. रविवार को घाटी में सोनमर्ग सबसे ठंडी जगह रहा. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में विशेषकर घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान जताया है. श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. दक्षिण कश्मीर के शोपियां में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ. मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर लगातार कश्मीर में दिखाई देगा. अगले कुछ दिनों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है.

घने कोहरे ने बढ़ाई परेशानी

मौसम विभाग के अनुसार 19 जनवरी तक उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह और रात के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की बहुत अधिक संभावना है. 20 जनवरी तक उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाए रहेगा. 21 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ और बिहार के कुछ इलाकों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. 19 जनवरी तक पश्चिम राजस्थान, 20 जनवरी तक दिल्ली और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में घना कोहरा छा सकता है.

Also Read: Heavy Rain Alert: दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस की हो सकती है एंट्री, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, फिर करवट लेगा मौसम!

The post Fog And Cold Alert: उत्तर हिंदुस्तान में कड़ाके की ठंड, पंजाब हरियाणा में कंपकंपी, घने कोहरे ने बढ़ाई परेशानी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top