Hot News

विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाज किये गये गिरफ्तार

भगवानपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत बरैपुरा पुल के पास विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को नौला पुलिस शिविर प्रभारी अकरम खान ने गिरफ्तार किया. इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नौला पुलिस शिविर प्रभारी अकरम खान के नेतृत्व में गठित पुलिस बल संध्या गश्ती के दौरान बरैपुरा पुल के पास विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी को देखकर बरैपुरा पुल के पास दो युवक बोरे में ले जा रहे शराब को फेंक कर भागने लगा, पुलिस टीम तत्परता दिखाते हुए दोनों युवक को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही, फेंके हुए बोरे की तलाशी ली गयी, तो उसमें 375 एमएल वाली 29 बोतल रॉयल स्टैग कंपनी के विदेशी शराब पाया गया. वहीं गिरफ्तार हुए युवक की पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र के बरहारा गांव निवासी वैधनाथ महतों के पुत्र गुलशन कुमार व बलवंत महतों के पुत्र विक्रम कुमार के रूप में हुई. गिरफ्तार किये गये दोनों धंधेबाज के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत थाने में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाज किये गये गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top