Hot News

Vijay Hazare Trophy: फाइनल में अथर्व तायडे की सेंचुरी, सौराष्ट्र को हराकर विदर्भ पहली बार बना चैंपियन

Vijay Hazare Trophy: बेंगलुरु में स्पोर्ट्से गए फाइनल मुकाबले में विदर्भ ने सौराष्ट्र को हराकर पहली बार इस टूर्नामेंट में चैंपियन का टाइटल जीता है. इस जीत के हीरो ओपनर अथर्व तायडे (Atharva Taide) रहे, जिन्होंने पांच साल बाद शानदार सेंचुरी लगाकर अपनी टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. तायडे की पारी के दम पर विदर्भ ने 317 रन बनाए, जिसके जवाब में सौराष्ट्र की टीम 279 रन पर सिमट गई.

अथर्व तायडे की सेंचुरी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी विदर्भ की शुरुआत संभली हुई रही. अथर्व तायडे और अमन मोखाड़े (Aman Mokhade) ने सौराष्ट्र के तेज गेंदबाजों का डटकर सामना किया. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी हुई. अमन मोखाड़े 33 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन तायडे ने आक्रामक स्पोर्ट्स जारी रखा. उन्होंने 31वें ओवर में एक रन लेकर अपनी सेंचुरी पूरी की. तायडे ने 118 गेंदों में 128 रन बनाए, जिसमें 15 चौके और तीन छक्के शामिल रहे. यह पिछले पांच साल में उनका पहला लिस्ट ए शतक था.

विदर्भ का मजबूत स्कोर

अमन के आउट होने के बाद यश राठौड़ ने तायडे का अच्छा साथ निभाया. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 133 रन की अहम साझेदारी हुई. यश राठौड़ ने 61 गेंदों पर 54 रन की पारी स्पोर्ट्सी. इसके अलावा रविकुमार समर्थ ने 25 रन बनाए. विदर्भ की टीम ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 317 रन का मजबूत स्कोर बनाया. सौराष्ट्र की ओर से अंकुर पवार सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 विकेट झटके.

सौराष्ट्र की खराब शुरुआत

318 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी सौराष्ट्र की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने 30 रन के स्कोर पर ही दो विकेट गंवा दिए. कप्तान हार्विक देसाई 20 रन बनाकर आउट हुए, जबकि विश्वराज जडेजा सिर्फ 9 रन ही बना सके. इसके बाद प्रेरक मांकड ने पारी संभालने की कोशिश की. उन्होंने समर गज्जर और फिर चिराग जानी के साथ अच्छी साझेदारियां कीं. प्रेरक मांकड शतक से चूक गए और 88 रन बनाकर आउट हुए.

विदर्भ के गेंदबाजों ने दिलाई जीत

चिराग जानी ने 64 रन की पारी स्पोर्ट्सी, लेकिन बाकी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं स्पोर्ट्स सके. जयदेव उनादकट, रुचित अहीर और चेतन सकारिया जल्दी आउट हो गए. विदर्भ के लिए यश ठाकुर ने चार विकेट लिए, जबकि नचिकेत भूटे ने तीन विकेट झटके. पूरी सौराष्ट्र टीम 48.5 ओवर में 279 रन पर सिमट गई. इस तरह विदर्भ ने 38 रन से मुकाबला जीतकर पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया और इतिहास रच दिया.

ये भी पढ़ें-

IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास, इंदौर वनडे 41 रन से जीता, हिंदुस्तान में पहली बार सीरीज अपने नाम की

Video: Live Match में दिखा विराट का अलग अंदाज, पहले बजाई ताली फिर दिया धक्का, डेरिल मिचेल भी नहीं रोक पाए हंसी

रोहित शर्मा के नाम नया रिकॉर्ड, धोनी-कोहली के क्लब में हुई एंट्री, ऐसा करने वाले छठे खिलाड़ी बने

The post Vijay Hazare Trophy: फाइनल में अथर्व तायडे की सेंचुरी, सौराष्ट्र को हराकर विदर्भ पहली बार बना चैंपियन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top