Hot News

तुला राशिफल 19 जनवरी 2026: आज आपकी लीडरशिप चमकेगी, पैसा और सफलता के संकेत

Tula Aaj Ka Rashifal 19 January 2026: आज 19 जनवरी 2026 दिन सोमवार है. पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि रात 01 बजकर 59 मिनट तक रहेगी, इसके बाद द्वितीया तिथि लगेगी. ग्रहों की स्थिति के अनुसार सूर्य के साथ चंद्रमा, मंगल, बुध और शुक्र मकर राशि में हैं. राहु कुंभ में हैं. गुरु मिथुन में हैं. केतु सिंह में और शनि मीन राशि में स्थित हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से तुला राशि का आज का राशिफल.

Tula Aaj Ka Rashifal. तुला आज का राशिफल

तुला राशि- आज का दिन आपको अंदर से शांत और बाहर से आत्मविश्वासी बनाए रखेगा. आप हर बात को सोच समझकर बोलेंगे और फैसला भी संतुलन से लेंगे. लोग आपकी समझदारी और सही समय पर कही गई बातों से प्रभावित होंगे. आज आप कम बोलेंगे, लेकिन आपकी मौजूदगी ही काफी होगी. शाम के समय कोई बातचीत या मुलाकात मन को सुकून देगी.

करियर / बिजनेस: आज करियर में धैर्य से काम लेने का दिन है. नौकरी बदलने का ख्याल आएगा, लेकिन फिलहाल मौजूदा जगह पर आपकी तारीफ होगी. नई जिम्मेदारी या छोटा प्रोजेक्ट मिल सकता है. बिजनेस में किसी डील पर साइन करने से पहले शर्तें ठीक से पढ़ लें. बड़ा जोखिम लेने से बचें. पार्टनरशिप में तालमेल रहेगा, लेकिन पैसों की बात साफ रखें.

रिलेशनशिप: परिवार में माहौल शांत और सहयोग भरा रहेगा. रिश्तों में भरोसा बढ़ेगा. किसी प्रॉपर्टी या पुराने मामले पर बातचीत हो सकती है, जिसमें आप समझदारी से बात संभालेंगे. घर में मेहमान आने से रौनक बढ़ेगी. पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं.

लव लाइफ: आज प्यार में समझ और रोमांस दोनों रहेंगे. पार्टनर से हल्की नोकझोंक हो सकती है, लेकिन बात करने से सब ठीक हो जाएगा. पुराना क्रश अचानक संपर्क कर सकता है. साथ घूमने या डेट का प्लान बन सकता है. सिंगल तुला राशि वालों के लिए नया रिश्ता शुरू करने का अच्छा समय है.

स्वास्थ्य: आज सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन मानसिक थकान हो सकती है. बीपी वालों को तनाव से दूर रहना चाहिए. शुगर मरीज खानपान पर ध्यान दें. हल्की एक्सरसाइज या वॉक फायदेमंद रहेगी. मोबाइल और स्क्रीन से आंखों को आराम दें. पानी ज्यादा पिएं और खुद के लिए थोड़ा समय निकालें.

आज की सावधानी

हर किसी को खुश करने की कोशिश न करें.
अपने फैसलों पर भरोसा रखें.

पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय

सोमवार होने के कारण शिवजी की पूजा करें.
शिवलिंग पर जल अर्पित करें.
11 बार मंत्र जप करें ॐ नमः शिवाय.
आज सफेद वस्त्र या चावल का दान करें.
किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं.

नोट- यह उपाय तुला राशि वालों को मानसिक संतुलन, स्पष्ट निर्णय और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है.

शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: Magh Gupt Navratri 2026: माघ गुप्त नवरात्रि आज से शुरू, शुभ योग में ऐसे करें मां दुर्गा की पूजा, जानें कलश स्थापना मुहूर्त और महत्व

Also Read: Weekly Rashifal: मकर राशि में 5 ग्रहों के महाजुटान, 7 राशियों को मिलेगी सफलता, इनके लिए संकट का सप्ताह!

The post तुला राशिफल 19 जनवरी 2026: आज आपकी लीडरशिप चमकेगी, पैसा और सफलता के संकेत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top