Hot News

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twist: मेहर की साजिश होगी नाकाम, अपनी जान जोखिम में डालकर अभीरा बचाएगी वाणी की जान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा, अरमान से वीडियो पूरा देखने के लिए कहती है. अरमान कहता है कि रजत की सच्चाई वीडियो में साफ दिख रही है. अभीरा उससे कहती है कि वीडियो पूरा देखें बिना वह कैसे कोई फैसला ले सकता है. दोनों के बीच इस बात को लेकर बहस होती है. अरमान, अभीरा पर आरोप लगाता है कि वह मेहर के दर्द को समझ नहीं रही. अभीरा कहती है कि अनीता ने मरने से पहले उसे सारी सच्चाई बताई थी. अभीरा, अरमान से कहती है कि वह अपनी जांच जारी रखेगी.

वाणी और मायरा के बीच फंसी अभीरा

सीरियल ने दिखाया जाएगा कि मित्तल पोद्दार परिवार आता है. अभीरा और अरमान उसे अपने घर पर देखकर हैरान हो जाते हैं. मित्तल, अरमान से कहता है कि मेहर ने कागजों पर साइन कर दिया है और वह केस फिर से ओपन कर सकता है. मित्तल, मायरा का जन्मदिन खराब करने के लिए उन दोनों से माफी मांगता है. अभीरा देखती है कि वाणी की तबीयत खराब है और वह उसके पास जाती है. तभी मायरा अपनी मां से झूठ बोलती है कि उसकी भी तबीयत खराब है. अभीरा दोनों की देखभाल में फंस जाती है. ऐसे में अरमान, मायरा के पास रहने का फैसला करता है और अभीरा, वाणी के पास जाती है.

वाणी की जान बचाएगी अभीरा

विद्या और कावेरी, अभीरा से केस वापस लेने के लिए कहती है. अभीरा इस बात के लिए मना कर देती है और कहती है कि सच सामने नहीं आया है. वह दोनों से मायरा और वाणी की देखभाल करने के लिए मदद मांगती है. हालांकि कावेरी और विद्या इस बात के लिए मना कर देती है. अभीरा दोनों बच्चों की जिम्मेदारी लेने का फैसला करती है. ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मनीषा, अभीरा को बताती है कि घर से वाणी गायब है. दूसरी तरफ वाणी सड़क पर भागती होती है और मेहर उसे देख लेती है. वह उसे कार से टक्कर मारने वाली होती है, तभी अभीरा उसे अपनी जान खतरे में डालकर बचा लेती है.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रजत मर्डर केस में नया सुराग, अरमान को मिलेगी चौंकाने वाली सीसीटीवी फुटेज

The post Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twist: मेहर की साजिश होगी नाकाम, अपनी जान जोखिम में डालकर अभीरा बचाएगी वाणी की जान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top