Hot News

Gajar Cutlet Recipe: इस रेसिपी से घर पर बनाएं कुरकुरे गाजर कटलेट, हर किसी को आएगा पसंद

Gajar Cutlet Recipe: ठंडी के मौसम में शाम की चाय के साथ अगर कुरकुरे कटलेट भी मिल जाए मजा आ जाता है. शाम की हल्की भूख को शांत करने के लिए भी कटलेट बहुत बढ़िया ऑप्शन है, लेकिन अगर आपके पास बाजार जाने का समय नहीं हो तो आप इसे घर पर ही बना सकते हैं. आज आपको हम गाजर कटलेट बनाने की बहुत ही सिंपल विधि बताते हैं. इसे आप मिनटों में बनाकर घर वालों को सर्व कर सकते हैं. यह कुरकुरी स्वादिष्ट कटलेट घर में हर किसी को पसंद आएगी. चलिए अब आपको इसकी झटपट बनने वाली रेसिपी बताते हैं.

गाजर कटलेट बनाने की सामग्री

  • गाजर – 2 (कसा हुआ)
  • हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी)
  • अदरक – 1/2 इंच (कसा हुआ)
  • सूजी – 1 छोटी कटोरी
  • हल्दी पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
  • सूजी – 1/2 कटोरी
  • धनिया पत्ता – आवश्यकतानुसार
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – आवश्यकतानुसार

Also Read: Basket Chaat Recipe: शाम के नाश्ते में चटपटा खाने का करे दिल, तो ट्राई करें बास्केट चाट

गाजर कटलेट बनाने की विधि

  • गाजर कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में 4 चम्मच तेल गर्म करें.
  • फिर आप इसमें अदरक, हरी मिर्च और गाजर डालकर 2-3 मिनट भून लें.
  • इसके बाद आप इसमें सूजी और सभी सूखे मसालों को डालकर 7-8 मिनट तक भून लें.
  • इस मिश्रण को भुनने के बाद आप इसमें पानी, नमक और धनिया पत्ता डालकर गाढ़ा होने तक पकाएं.
  • इस मिश्रण के अच्छी तरह पक जाने के बाद एक बर्तन में निकालकर ठंडा कर लें.
  • अब आप इसे हाथों से कटलेट का शेप देंगे.
  • फिर आप तलने के लिए तेल गर्म करें.
  • अब इस तेल में आप सभी कटलेट को सूजी से कोट करके बाड़ी-बाड़ी से तल लें.
  • आपकी गाजर कटलेट बनकर तैयार हो चुकी है.
  • इसे आप सॉस या चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं.

Also Read: Paneer Kathi Rolls Recipe: रोजाना एक ही स्नैक्स खाकर भर चुका है दिल, तो आज ही ट्राई करें पनीर काठी रोल

Also Read: Restaurant Style Corn Pakoda: चाय के साथ क्रिस्पी और मसालेदार खाने का करे दिल, तो बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल कॉर्न पकौड़ा

The post Gajar Cutlet Recipe: इस रेसिपी से घर पर बनाएं कुरकुरे गाजर कटलेट, हर किसी को आएगा पसंद appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top