Patna Crime: पटना में एक और हॉस्टल कांड का खुलासा हुआ है. 6 जनवरी को पटना के ही एक हॉस्टल में औरंगाबाद की छात्रा (15 वर्ष) की हत्या की गई. वह एग्जिबिशन रोड के परफैक्ट गर्ल्स पी.जी. हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी. इस मामले में परिजनों ने एफआईआर दर्ज कर हॉस्टल संचालक समेत अन्य अज्ञात लोगों पर आरोप लगाया है.
एफआईआर में क्या कुछ दर्ज कराया
एफआईआर के मुताबिक, परिजनों ने मुसाहीद रेजा, मुकर्रम रेजा, हॉस्टल के संचालक, वार्डेन खुशबू कुमारी, हॉस्टल के इंचार्ज, उसकी सहेली समेत अन्य अज्ञात लोगों पर आरोप लगाया है. परिजनों ने बताया कि इन सब की मिलीभगत से उनकी बेटी की हत्या की गई. एफआईआर में यह भी बताया गया कि छात्रा की डेड बॉडी को पुलिस और पेरेंट्स के नहीं रहते हुए बेड पर रखा गया. इसके बाद मौके पर जब पुलिस पहुंची तब उसे पुलिस की गाड़ी से ही पीएमसीएच ले जाया गया.
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि छात्रा की बॉडी और विडियो रिकॉर्डिंग देखने के बाद उन्हें पूरा विश्वास हो गया कि उनकी बच्ची की साजिश के तहत हत्या कर दी गई. परिजनों ने पुलिस से मामले में सख्ती से जांच कर कार्रवाई की मांग की है.
Naya Vichar Exclusive
पटना में एक और हॉस्टल कांड.NEET छात्रा से दुष्कर्म और मौत का मामला अभी सुलझा भी नहीं कि अब औरंगाबाद की एक बेटी की हॉस्टल में हुई हत्या. परिजनों ने हॉस्टल मालिक और वार्डन पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- हॉस्टल में 6 जनवरी को हुई थी हत्या. FIR दर्ज.… pic.twitter.com/65Y90677xO
— Naya Vichar (@prabhatkhabar) January 19, 2026
पटना के हॉस्टल पर उठ रहे सवाल
पटना में नीट की छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में अभी जांच-पड़ताल जारी है. परिजन के साथ-साथ विपक्ष भी न्याय की मांग कर रहे हैं. आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एसआईटी भी जांच कर रही है. यह मामला अब तक शांत भी नहीं हुआ था कि एक और हॉस्टल में छात्रा की हत्या का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है. साथ ही सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्या पटना में छात्राएं हॉस्टल में सुरक्षित नहीं है?
Also Read: पटना हॉस्टल कांड: NEET छात्रा के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन, चूड़ियां लेकर पहुंची स्त्री कार्यकर्ता ने कहा- सम्राट चौधरी को देंगे
The post पटना में एक और हॉस्टल कांड, औरंगाबाद की बेटी की पीजी में हत्या, जानिए परिजनों ने किस पर लगाया आरोप appeared first on Naya Vichar.