Hot News

Soma Munda Murder Case: देवब्रत शाहदेव की गिरफ्तारी के विरोध में पालकोट में विरोध मार्च

Soma Munda Murder Case: गुमला जिले के पालकोट प्रखंड में सोमा मुंडा हत्याकांड में लाल देवब्रत नाथ शाहदेव की गिरफ्तारी के विरोध में विरोध मार्च निकाला गया. सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण सड़कों पर उतरे और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ‘पुलिस प्रशासन हाय-हाय’, ‘खूंटी पुलिस होश में आओ’, ‘पुलिस की मनमानी नहीं चलेगी’ और ‘राजा साहेब को रिहा करो’ जैसे नारे लगाए. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि देवब्रत शाहदेव को गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया है और पुलिस से मांग की कि सोमा मुंडा के वास्तविक हत्यारों को जल्द गिरफ्तार किया जाए.

गरीबों की आवाज हैं देवब्रत शाहदेव

विरोध मार्च में शामिल ग्रामीणों ने कहा कि राजा साहेब गरीब और असहाय लोगों की आवाज रहे हैं. उनका कहना था कि जो राज परिवार मुंडा समाज को अपना बड़ा भाई मानता है, वह इस तरह की घटना के बारे में सोच भी नहीं सकता. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि देवब्रत शाहदेव को जल्द रिहा नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा. मंगल मुंडा ने कहा कि राजा साहेब अब तक करीब 45 हजार एकड़ जमीन दान कर चुके हैं. तीन एकड़ जमीन के लिए किसी की हत्या करने का आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है. उन्होंने देवब्रत शाहदेव को निर्दोष बताते हुए उनकी अविलंब रिहाई की मांग की.

खूंटी पुलिस ने साजिश के तहत किया गिरफ्तार

वहीं मन्नू साहू ने आरोप लगाया कि खूंटी पुलिस ने साजिश के तहत देवब्रत शाहदेव को गिरफ्तार किया है. उन्होंने कहा कि अगर राजा साहेब को जल्द रिहा नहीं किया गया तो पालकोट से खूंटी तक पैदल मार्च निकाला जाएगा. साथ ही चेतावनी दी कि मांगों पर ध्यान नहीं देने की स्थिति में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा. प्रदर्शन में शामिल स्त्रीओं ने भी देवब्रत शाहदेव के समर्थन में आवाज उठाई. स्त्रीओं का कहना था कि राजा साहेब ने स्कूल, कॉलेज और बच्चों के स्पोर्ट्स मैदान के लिए हजारों एकड़ जमीन दान दी है.

स्त्रीओं ने कहा कि इतने सामाजिक कार्य करने वाले व्यक्ति पर छोटी-सी जमीन के लिए हत्या का आरोप लगाना गलत है. स्त्रीओं ने बताया कि राजा साहेब गरीबों के इलाज, बच्चों की पढ़ाई और बेटियों की शादी में हमेशा मदद करते रहे हैं, इसलिए वे समाज के लिए पूजनीय हैं.

ये भी पढ़ें…

दुमका गांधी मैदान में दो फरवरी को झामुमो नेताओं का महाजुटान, भव्य रूप से मनाया जाएगा झारखंड दिवस

कोडरमा से मिला रांची से लापता कन्हैया, पुलिस को 61 दिन बाद मिली कामयाबी

The post Soma Munda Murder Case: देवब्रत शाहदेव की गिरफ्तारी के विरोध में पालकोट में विरोध मार्च appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top