Hot News

JioHotstar ने बदले सब्सक्रिप्शन प्लान, जानें Mobile, Super और Premium टियर की नई कीमत

सोमवार 19 जनवरी को JioHotstar ने बताया कि उसने अपने Super और Premium सब्सक्रिप्शन प्लान्स की कीमतें बढ़ा दी हैं. इतना ही नहीं अब हर कैटेगरी में मंथली प्लान भी कंपनी ने पेश कर दिए हैं. ये नए प्लान 28 जनवरी 2026 से लागू होंगे. नई कीमतों के बाद हाई-एंड यूजर्स के लिए तिमाही और सालाना प्लान थोड़े महंगे हो गए हैं. वहीं, मोबाइल पर देखने वालों के लिए कंपनी ने ₹79 से शुरू होने वाला सस्ता मंथली प्लान भी ऐड कर दिया है.

कंपनी का कहना है कि ये बदलाव इसलिए किया गया है क्योंकि अब लोग कंटेंट देखने का तरीका बदल रहे हैं. ज्यादा लोग स्मार्ट टीवी और कई डिवाइसेज पर कंटेंट देख रहे हैं. पिछले एक साल में बड़े स्क्रीन पर देखने वालों की संख्या काफी बढ़ी है, इसी को ध्यान में रखते हुए कीमतों में ये बदलाव किया गया है.

Super और Premium सब्सक्राइबर्स देने पड़ेंगे अब ज्यादा पैसे

मोबाइल यूजर्स के लिए तिमाही और सालाना कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन Super और Premium सब्सक्राइबर्स को लंबे समय वाले प्लान अब महंगे पड़ेंगे. Premium का सालाना प्लान ₹1,499 से बढ़कर ₹2,199 हो गया है, जबकि Super का सालाना प्लान ₹899 से ₹1,099 कर दिया गया है. इन दोनों के तिमाही प्लान की कीमतें भी बढ़ाई गई हैं.

साथ ही, JioHotstar ने अब सभी कैटेगरी में मंथली प्लान भी जोड़ दिए हैं, जिससे पहली बार इस्तेमाल करने वालों या थोड़े समय के लिए सब्सक्रिप्शन लेने वालों को ज्यादा आसानी और ऑप्शन मिल जाएंगे.

मोबाइल यूजर्स को हॉलीवुड कंटेंट देखने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे

अब नए यूजर्स के लिए Hollywood कंटेंट सीधे Super और Premium प्लान में ही मिलेगा. वहीं मोबाइल यूजर्स को हॉलीवुड (Hollywood) कंटेंट देखने के लिए अलग से पेड ऐड-ऑन लेना होगा. JioHotstar ने साफ कहा है कि जिन लोगों का सब्सक्रिप्शन पहले से चल रहा है, अगर उनका ऑटो रिन्यूअल (auto-renewal) ऑन है तो उनकी कीमतें नहीं बढ़ेंगी. प्लेटफॉर्म की पहुंच भी काफी बड़ी हो चुकी है. Google Play पर इसके 1 अरब से ज्यादा डाउनलोड हैं और हिंदुस्तान में इसे हर महीने 45 करोड़ से ज्यादा लोग इस्तेमाल करते हैं.

JioHotstar सब्सक्रिप्शन प्लान: पुराने बनाम नए टियर

टियर प्लान की वैधता पुरानी कीमत नई कीमत (28 जनवरी 2026 से)
Mobile Monthly Not Available 79
Mobile Quarterly 149 149
Mobile Annual 499 499
Super Monthly Not Available 149
Super Quarterly 299 349
Super Annual 899 1099
Premium Monthly 299 299
Premium Quarterly 499 699
Premium Annual 1499 2199

यह भी पढ़ें: 349 रुपये में 18 महीने तक फ्री Google Gemini और 2TB गूगल स्टोरेज, Jio के जबरदस्त ऑफर को ऐसे करें क्लेम

The post JioHotstar ने बदले सब्सक्रिप्शन प्लान, जानें Mobile, Super और Premium टियर की नई कीमत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top