Patna NEET student Death Case: पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत के मामले में जांच तेज हो गई है. विशेष जांच टीम (SIT) ने इस केस से जुड़े अहम कड़ी के रूप में प्रभात मेमोरियल हीरामती हॉस्पिटल के संचालक डॉ. सतीश को पूछताछ के लिए तलब किया. पूछताछ के दौरान एसआईटी ने छात्रा के इलाज से जुड़े हर पहलू पर सवाल किए.
क्या जानकारी ली गई
सूत्रों के अनुसार एसआईटी ने डॉ. सतीश से यह जानने की कोशिश की कि छात्रा को किस हालत में अस्पताल लाया गया था. इलाज के दौरान कौन-कौन सी मेडिकल प्रक्रियाएं अपनाई गईं, रिपोर्ट किस आधार पर तैयार की गई और पूरे घटनाक्रम में समय क्या रहा. टीम ने इलाज से संबंधित दस्तावेजों, डॉक्टरों के नोट्स और अस्पताल की इंटरनल प्रोसेस को लेकर भी जानकारी ली.
The post पटना हॉस्टल कांड: SIT ने अस्पताल संचालक से की पूछताछ, 127 पन्नों की मेडिकल रिपोर्ट में गंभीर चोटों का खुलासा appeared first on Naya Vichar.

