Hot News

Orange Peel Face Serum: संतरे के छिलकों से बनाएं नेचुरल फेस सीरम, दाग-धब्बों और झुर्रियों से छुटकारा पाने का आसान घरेलू तरीका

Orange Peel Face Serum: हर किसी की चाहत होती है कि उसकी त्वचा हमेशा ही खूबसूरत, साफ और हेल्दी बनी रहे. इसके लिए अक्सर हम उन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगते हैं जो न सिर्फ महंगे होते हैं बल्कि केमिकल्स से भी लोडेड होते हैं. इन प्रॉडक्स्ट का जब हम इस्तेमाल करना शुरू करते हैं तो हो सकता है कि हमें फायदा हो लेकिन जब इनका इस्तेमाल हम लंबे समय तक करते रहते हैं तो इसमें मौजूद केमिकल्स की वजह से हमें नुकसान भी हो सकता है. आज की यह आर्टिकल उन सभी के लिए है जो इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किये बिना नेचुरल तरीके से अपनी स्किन को खूबसूरत, ग्लोइंग और हेल्दी बनाना चाहते हैं. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से संतरे के बेकार पड़े छिलकों का इस्तेमाल अपनी स्किन की खूबसूरती को निखारने के लिए कर सकते हैं. बता दें संतरे के जो छिलके होते हैं उनमें भरपूर मात्रा में विटामिन-सी और एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं. आप अगर चाहें तो बेकार लगने वाले इन संतरे के छिलकों का ही इस्तेमाल करके एक नेचुरल फेस सीरम तैयार कर सकते हैं.

संतरे का छिलका क्यों है फायदेमंद?

आपको शायद यह जानकर हैरानी हो लेकिन संतरे के जो छिलके होते हैं उनमें कई तरह के फायदेमंद तत्व पाए जाते हैं. ये छिलके एंटीऑक्सिडेंट्स से लोडेड होते हैं जो स्किन में मौजूद झुर्रियों और दाग-धब्बों को कम करने में काफी हद तक मदद कर सकते हैं. इसके अलावा इसमें जो विटामिन-सी पाया जाता है वह कोलेजन के प्रोडक्शन को बूस्ट करने में मदद करता है. जब आप संतरे के छिलके से बने सीरम का इस्तेमाल लंबे समय तक करते हैं तो आपको अपनी स्कीन ग्लोइंग और लचीली महसूस होने लगती है. अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स और ब्लैकहेड्स हैं तो भी आपको संतरे के छिलके से बने सीरम का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Affordable Beauty Tips: खूबसूरत दिखने के लिए पैसों की नहीं, समझदारी की है जरूरत! हर लड़की के लिए आसान और सस्ते ब्यूटी टिप्स

सीरम बनाने के लिए जरूरी चीजें

अगर आप संतरे के छिलके का इस्तेमाल करके घर पर ही एक नेचुरल सीरम बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 2 से 3 संतरे के छिलके, 2 छोटे चम्मच ओलिव ऑइल या आल्मंड ऑइल के साथ 1 छोटे चमच में गुलाबजल की जरूरत पड़ेगी. जब आप इन सभी चीजों को इकठ्ठा कर लेते हैं तो इसके बाद इस सीरम कर तैयार करने के प्रोसेस को फॉलो कर सकते हैं.

संतरे के छिलके से सीरम बनाने का तरीका

अगर आप संतरे के छिलके से इस सीरम को बनाने जा रहे हैं तो सबसे पहले संतरे के छिलकों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. इसके बाद इन्हें सूरज की रोशनी में सुखा लें जब तक ये पूरी तरह सूख न जाएं. अब आपको सूखे छिलकों को मिक्सी या ग्राइंडर में पाउडर फॉर्म में पीस लेना है. इसके बाद इस पाउडर में ओलिव ऑइल और गुलाबजल को अच्छी तरह से मिलाना है. लास्ट में आपको इस मिश्रण को एक एयर‑टाइट बोतल में भरकर फ्रिज में स्टोर कर देना है.

फेस सीरम का इस्तेमाल कैसे करें?

घर पर तैयार किये गए इस फेस सीरम का इस्तेमाल करना काफी ज्यादा आसान है. इसका इस्तेमाल करने से पहले आपको अपने चेहरे को हल्के गर्म पानी और फेसवॉश से साफ कर लेना है. इसके बाद आपको थोड़ी‑सी मात्रा में सीरम लेकर चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से मसाज करनी है. अगर आप इसका पूरा फायदा उठाना चाहते हैं तो इसे रात को सोने से पहले अपने चेहरे पर लगाएं. जब आप इसका रेगुलर इस्तेमाल करते हैं तो आपकी स्किन ग्लोइंग, मॉइस्चराइज्ड और सॉफ्ट बनती है. आपको सिर्फ इस बात का ख्याल रखना है कि इस सीरम को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें.

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: दादी-नानी के ये नुस्खे आज भी महंगे सीरम्स को दे रहे हैं टक्कर, हर उम्र की स्त्रीओं के लिए खास स्किन केयर टिप्स

Disclaimer: हमारी समाचारें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

The post Orange Peel Face Serum: संतरे के छिलकों से बनाएं नेचुरल फेस सीरम, दाग-धब्बों और झुर्रियों से छुटकारा पाने का आसान घरेलू तरीका appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top