Hot News

बिहार में एक और हॉस्टल कांड, जहानाबाद में आग लगने से इंजीनियरिंग के 6 छात्र झुलसे

Bihar News: जहानाबाद जिले के हुलासगंज प्रखंड स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में सोमवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग कॉलेज के छात्रावास के एक कमरे में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी. कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया. लपटें एक कमरे से दूसरे कमरे तक फैलने लगीं. पूरा हॉस्टल धुएं से भर गया. छात्रों में चीख-पुकार मच गई. हर तरफ भगदड़ जैसा माहौल हो गया.

आग लगते ही कई छात्र कमरे से बाहर निकलने लगे. इसी दौरान आधा दर्जन छात्र झुलस गए.
घायलों में एक छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है. गंभीर रूप से घायल छात्र को तुरंत सदर अस्पताल, जहानाबाद रेफर किया गया. अन्य घायल छात्रों का इलाज हुलासगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है. डॉक्टरों के अनुसार सभी घायल छात्रों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है.

सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

घटना की सूचना मिलते ही कॉलेज प्रशासन मौके पर पहुंच गया. स्थानीय लोग भी मदद के लिए आगे आए.
पुलिस और अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी गई. हालांकि दमकल की गाड़ियां पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया. कॉलेज स्टाफ और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया. अगर आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता, तो नुकसान और बढ़ सकता था.

छात्रों में दहशत का माहौल

आग लगने के बाद पूरे कॉलेज परिसर में दहशत का माहौल है. छात्र सहमे हुए हैं. कई छात्रों ने हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. कॉलेज प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं. प्रशासन का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. शॉर्ट सर्किट की पुष्टि होने पर संबंधित एजेंसी पर कार्रवाई की जाएगी. साथ ही हॉस्टल की बिजली व्यवस्था की जांच भी कराई जाएगी.

Also Read: पटना हॉस्टल कांड: कौन है शंभू गर्ल्स हॉस्टल का मालिक मनीष? 5 साल पहले आया पटना, चपरासी से बना करोड़ों का मालिक

The post बिहार में एक और हॉस्टल कांड, जहानाबाद में आग लगने से इंजीनियरिंग के 6 छात्र झुलसे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top