Hot News

Deoghar News : शॉर्ट सर्किट से दो घरों लगी आग, लाखों की संपत्ति राख

प्रतिनिधि, मोहनपुर : प्रखंड अंतर्गत बंका पंचायत के बरगच्छा गांव में रविवार की रात शॉर्ट सर्किट से खपरैल के दो घरों में आग लग गयी, जिससे लाखों की संपत्ति जल गयी. घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गयी. आग की चपेट में आकर कामदेव यादव और उनके भाई घनश्याम यादव के घर पूरी तरह जलकर राख हो गये. घटना के संबंध में बताया जाता है कि रात के समय अचानक घर से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी. सूचना मिलने के बाद अग्निशमन वाहन गांव पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों परिवारों के घर जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुके थे. पीड़ितों के अनुसार, घर में रखे अनाज, कपड़े, बर्तन, जरूरी कागजात, नकदी समेत अन्य सामान जलकर राख हो गये. इससे लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है. आग लगने की घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है. इधर, घटना की जानकारी मिलने पर पंचायत के मुखिया रंजीत प्रधान मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों को कंबल, खाद्य सामग्री के साथ आर्थिक सहयोग प्रदान किया. साथ ही उन्होंने संबंधित विभाग से आपदा मद के तहत मुआवजा दिलाने का भरोसा भी दिया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Deoghar News : शॉर्ट सर्किट से दो घरों लगी आग, लाखों की संपत्ति राख appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top