Hot News

Hair Dyeing Tips: बालों को कलर कराने से पहले और बाद में कैसे रखें उनका ख्याल? स्टाइलिश दिखना है तो जरूर अपनाएं ये टिप्स

Hair Dyeing Tips: आज के समय में हम अपने बालों को सिर्फ इसलिए नहीं रंगते कि यह हमें फैशनेबल महसूस कराता है, बल्कि इसलिए भी कि यह हमारी पर्सनालिटी को निखारने का एक तरीका है. अगर आप भी अपनी पर्सनालिटी को बेहतर बनाने के लिए समय-समय पर बालों को कलर करवाते हैं, तो यह आर्टिकल खास आपके लिए है. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अगर बालों को कलर करने के बाद उनकी सही तरीके से देखभाल न की जाए तो वे न सिर्फ ड्राई और डैमेज्ड हो जाते हैं, बल्कि जड़ों से कमजोर भी होने लगते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जरूरी बातों के बारे में बताएंगे जिनका ध्यान आपको बालों को कलर करवाने से पहले और बाद में जरूर रखना चाहिए. तो चलिए जानते हैं, बालों को कलर करने के बाद भी उन्हें खूबसूरत और हेल्दी बनाए रखने के असरदार टिप्स.

कलर कराने से पहले रखें इन बातों का ख्याल

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अगर आप अपने बालों को कलर कराने जा रहे हैं तो आपको पहले से ही तैयारी कर लेनी चाहिए. कलर करने से पहले बालों की कंडीशन को अच्छे से समझें. अगर आपके बाल काफी ज्यादा ड्राई या फिर डैमेज्ड हैं तो पहले उन्हें थोड़ा हेल्दी बनाने की कोशिश करें. अपने बालों को हेल्दी बनाने के लिए हफ्ते में कम से कम दो बार स्कैल्प और बालों की ऑइल से मसाज करें. आपको इस बात का भी ख्याल रखना है कि बालों को कलर करने से दो दिन पहले से अपने बालों को धोना छोड़ दें. जब आप अपने बालों को नहीं धोते हैं तो आपके स्कैल्प में मौजूद नेचुरल ऑइल्स आपके सिर को केमिकल्स से बचाने में मदद करते हैं.

यह भी पढ़ें: Hair Brushing Mistakes: कंघी करते समय ये गलतियां कर रही हैं आपके बालों को बर्बाद, सही तरीका जानकर रखें उन्हें हेल्दी और खूबसूरत

अच्छी क्वालिटी का प्रोडक्ट चुनें

अगर आप अपने बालों को कलर करने जा रहे हैं तो पहले एक अच्छी क्वालिटी का हेयर कलर चुन लेना चाहिए. एक ऐसा हेयर कलर चुनें जिसमें अमोनिया न हो और बाकी इंग्रीडिएंट्स भी टॉप क्लास की हों. अगर आप पहली बार अपने लिए एक प्रोडक्ट चुन रहे हैं तो इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट करना बिलकुल न भूलें. एक सिंपल सा पैच टेस्ट आपको एलर्जी और रैशेज की प्रॉब्लम से बचा सकता है. इसके अलावा अगर आप काफी हल्के या फिर डार्क शेड का इस्तेमाल करने जा रहे हैं तो पहले एक्सपर्ट की सलाह लेनी ही चाहिए.

हेयर कलर कराने के बाद कैसे करें देखभाल

बालों को सिर्फ कलर करने से पहले ही नहीं बाद में भी एक्स्ट्रा केयर की जरूरत पड़ती है. जब आप अपने बालों को आज कलर कर रहे हैं तो कम से कम उन्हें दो दिन या फिर 48 घंटों तक बिलकुल भी न धोएं. जब आप बालों को नहीं धोते हैं तो इससे जो कलर होता है वह अच्छी तरह से सेट हो जाता है. आपको इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि बालों को धोने के लिए हमेशा सल्फेट फ्री शैंपू और कंडीशनर का ही इस्तेमाल करें. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि हफ्ते में सिर्फ दो बार शैंपू और कंडीशनर करने से ही आपके बाल सॉफ्ट और स्मूद बन जाते हैं

बालों को डैमेज से बचाने के तरीके

जब आप अपने बालों को कलर करते हैं तो वे पहले से भी ज्यादा ड्राई और कमजोर हो जाते हैं. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि बालों को कलर करने के बाद हीटिंग टूल्स जैसे कि स्ट्रेटनर और कर्लर का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए. इसके अलावा अगर आप धूप में निकल रहे हैं तो पहले अपने बालों को जरूर ढक लें. कई बार धूप की वजह से भी आपके बालों का रंग समय से पहले फीका पड़ जाता है.

यह भी पढ़ें: Hair Fall Solution: सिर्फ 15 दिनों में कंघी और तकिये पर बालों का दिखना होगा कम, हेयर फॉल से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये उपाय

The post Hair Dyeing Tips: बालों को कलर कराने से पहले और बाद में कैसे रखें उनका ख्याल? स्टाइलिश दिखना है तो जरूर अपनाएं ये टिप्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top