Hot News

अब Gemini आपके पूछे गए सवालों को बताने में नहीं लेगा ज्यादा समय, आ गया नया Answer Now फीचर

क्या आप Google का Gemini इस्तेमाल करते हैं? अगर हां, तो अब पहले के मुकाबले आपका थोड़ा ज्यादा वक्त बचने वाला है. समझ नहीं आया? आइए आपको पूरी बात डिटेल में बताते हैं. दरअसल, Google अपने नए Gemini एक्सपेरिमेंट्स को लगातार बेहतर बना रहा है. Gemini ऐप में अब आपको नया ‘Answer Now’ मोड मिलने जा है. नाम से ही पता लगा रहा है कि यह फीचर आपके सवालों के फटाफट जवाब देने के लिए बनाया गया है. यह नया ऑप्शन सीधे मोबाइल ऐप में मिलेगा और Android व iOS दोनों पर Gemini के फ्री और पेड यूजर्स को मिलेगा.

कैसे काम करता है Google का ‘Answer Now’ फीचर?

Google का कहना है कि Gemini ऐप में नया ‘Answer Now’ फीचर तब काम करता है जब यूजर Thinking या Pro AI मॉडल को चुनते हैं. आम तौर पर ये एडवांस मॉडल सही और डिटेल्ड से जवाब देने में थोड़ा समय लेते हैं, लेकिन यह नया ऑप्शन उस इंतजार को कम कर देता है और सवाल का जवाब तुरंत सामने दिखा देता है.

कंपनी का कहना है कि इसके लिए कोई नया या अलग AI मॉडल इस्तेमाल नहीं किया गया है. हां, इतना जरूर हो सकता है कि ‘Answer Now’ से मिलने वाला जवाब, Gemini के ‘Fast’ मोड में आने वाले जवाब से थोड़ा अलग लगे.

‘Answer Now’ फीचर के फायदे

यह फीचर Gemini AI मॉडल फैमिली में एक दिलचस्प नया जुड़ाव लगता है. इससे आपको यह ऑप्शन मिलता है कि अगर आपको जल्दी जवाब चाहिए, तो रेगुलर AI प्रोसेस को स्किप कर सकते हैं. बस उम्मीद यही है कि तेजी के चक्कर में जवाबों की सटीकता से कोई समझौता न हो. Google, Gemini को जितना हो सके उतना पर्सनल बनाने की कोशिश कर रहा है. इसी वजह से लेटेस्ट अपडेट में यूजर्स के लिए AI की समझ और इंटेलिजेंस को और गहराई तक ले जाया गया है.

Gemini का नया Personal Intelligence फीचर आपको अपने सभी Google अकाउंट्स को आपस में जोड़ने की सुविधा देता है. इससे AI आपके लिए ज्यादा पर्सनल तरीके से जवाब दे पाता है. जब आप Gmail, Photos, YouTube और यहां तक कि अपनी Search history को भी इससे लिंक करते हैं, तो Gemini आपके लिए काफी काम खुद ही संभाल लेता है.

यह भी पढ़ें: Google Translate को टक्कर देने के लिए OpenAI लेकर आया ChatGPT Translate, जानें कैसे करें यूज

The post अब Gemini आपके पूछे गए सवालों को बताने में नहीं लेगा ज्यादा समय, आ गया नया Answer Now फीचर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top