Dhanbad News : महुदा थाना क्षेत्र के कांड्रा पंचायत के कल्याणपुर में सोमवार को एक पति द्वारा अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी के साथ कराने का मामला सामने आया. पत्नी ने भी अपने दोनों बच्चों को पहले पति के पास रहने देने पर सहमति जतायी.
मिली जानकारी के अनुसार 16 फरवरी को घर से भागे प्रेमी-प्रेमिका ने रविवार की रात महुदा थाना में आत्मसमर्पण कर दिया. प्रेमिका स्त्री कल्याणपुर निवासी रामानंद गोस्वामी की पत्नी है, जो दो बच्चों की मां है. जबकि प्रेमी कांड्रा निवासी धीरेन महतो का पुत्र रमेश कुमार महतो है, जो अविवाहित हैं. स्त्री के पति रामानंद गोस्वामी ने महुदा थाना को पहले लिखित आवेदन दे कर अपहरण का आरोप लगाया था. दोनों के वापस आ जाने के बाद उसने थाना को दिये शिकायत पत्र वापस लेकर अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ विवाह करने की स्वीकृति दे दी. इसके बाद सोमवार को दोनों प्रेमी जोड़े ने महुदा बाजार स्थित ब्रह्मबाबा मंदिर में जाकर अपनी शादी रचा ली. रामानंद व उसकी पत्नी विधिवत कोर्ट में संबंध विच्छेद के आवेदन देकर दोनों कोर्ट में भी शादी करने की बात कही. स्त्री ने यह भी स्वीकार किया कि उसके दोनों शिशु भी पूर्व पति के पास ही रहेंगे.
इधर, प्रेमिका की खातिर युवक ने की आत्महत्या
घनुडीह ओपी क्षेत्र के चीनकोठी निवासी नीरज कुमार दास (20) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. नीरज जहानाबाद का रहने वाला था. वह पिछले पांच साल से चीनकोठी में अपने जीजा व दीदी के साथ रहता था. झरिया में टोटो चलाता था. सोमवार की संध्या 7:00 बजे स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि नीरज घर के कमरा का दरवाजा बंद था. अंदर कोई हलचल नहीं होने से नीरज की बहन मंजू देवी ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, तो दरवाजा नहीं खुला. लोगों द्वारा दरवाजा तोड़ा. तो देखा कि नीरज फंदे के सहारे झूल रहा है. मोहल्ले के लोग उसे अस्पताल ले गये, जहां के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. तब घनुडीह ओपी पुलिस को सूचा दी गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया है. पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त किया है, लोगों का कहना है कि नीरज ने प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या की है. बताया जा रहा है कि प्रेमिका को पाने के लिए उसने अपनी जान दे दी. घनुडीह ओपी प्रभारी का कहना है कि जांच के बाद ही कारणों का पता चल सकेगा.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post Dhanbad News :दो बच्चों की मां ने कुंवारे प्रेमी संग किया विवाह, पति ने दी स्वीकृति appeared first on Naya Vichar.

