Patna Student Protest : पटना के डाकबंगला चौराहा पर छात्रों के प्रदर्शन के बीच भारी बवाल देखने को मिल रहा है. दरअसल, पटना में सीएम हाउस का घेराव करने के लिए छात्रों की भीड़ एक बार फिर निकल पड़ी है. गांधी मैदान से सीएम हाउस को घेरने निकले छात्रों और पुलिस के बीच झड़प का मामला भी सामने आया है. प्रदर्शन के बीच ट्रेनी डीएसपी पर एक छात्र को थप्पड़ मारा है. जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
इसी बीच छात्र का एक और वीडियो सामने आया है. वीडियो में दिख रहा है कि कई पुलिसकर्मी छात्र को उठाकर ले जाने की कोशिश कर रही है तभी छात्र पुलिसकर्मी के पैरों में गिर गया. छात्र रोते हुए कहने लगा कि ‘प्लीज छोड़ दीजिए सर’. थोड़ी देर पहले इसी छात्र को ट्रेनी डीएसपी ने थप्पड़ मारा था. प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस तमाम कोशिशें कर रही है. जबकि प्रदर्शनकारी पीछे हटने को राजी नहीं है.
The post ‘प्लीज छोड़ दीजिए सर’, ट्रेनी डीएसपी के थप्पड़ मारने के बाद पुलिसकर्मी के पैरों में गिरा छात्र, देखें तस्वीरें appeared first on Naya Vichar.

