CTET 2026 Exam: CBSE की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 6 सितंबर 2026 को आयोजित की जाने वाली थी. लेकिन अब इसे पोस्टपोन कर दिया गया है. परीक्षा की नई डेट जल्द ही जारी की जाएगी. इसी के साथ एक बार फिर कैंडिडेट्स को अप्लाई करने का मौका मिला है. परीक्षा पोस्टपोन किए जाने के संबंध में नोटिस भी जारी किया गया है.
CTET 2026: कब तक कर सकते हैं आवेदन?
CTET परीक्षा के लिए कैंडिडेट्स 25 अगस्त 2026 से 1 सितंबर 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं. जहां एक तरफ परीक्षा पोस्टपोन किए जाने की समाचार से छात्रों को परेशानी हुई. वहीं जो किसी कारणवश अप्लाई नहीं कर पाए थे, उन्हें दोबारा मौका मिला है.
पहले आवेदन कर चुके हैं तो क्या दोबारा फॉर्म भरने की जरूरत है?
ऐसे कैंडिडेट्स जो एक बार आवेदन कर चुके हैं, उन्हें दोबारा अप्लाई करने की जरूरत नहीं है. उनका पुराना आवेदन ही मान्य होगा.
CTET की नई परीक्षा तारीख कब आएगी?
CBSE की ओर से अभी परीक्षा की नई तारीख जारी नहीं की गई है. जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी. CBSE के अनुसार, आवेदन पोर्टल बंद होने के बाद परीक्षा की नई तारीख जारी की जाएगी. ऐसे में कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर नजर बनाए रखें.
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद लिया फैसला
परीक्षा पोस्टपोन करने और दोबार विंडो खोलने का फैसला सुप्रीम कोर्ट के निर्देश और उम्मीदवारों के हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. अदालत ने पात्र शिक्षकों को निर्धारित TET योग्यता हासिल करने के लिए उचित और पर्याप्त अवसर देने पर जोर दिया था.
ये भी पढ़ें: Bihar DElEd Admission 2026: फॉर्म भरने के बाद अब क्या? जान लें पूरा अगला स्टेप
The post 6 सितंबर को होने वाली CTET परीक्षा पोस्टपोन, एक बार फिर से कर सकते हैं आवेदन appeared first on Naya Vichar.

