Hot News

UP cricket players protest: यूपी में एक नहीं, तीन रणजी टीमों की मांग, इकाना में 250 खिलाड़ियों का प्रदर्शन

UP cricket players protest: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में रविवार को क्रिकेट का एक अलग ही नजारा देखने को मिला. मैदान पर मैच नहीं था, लेकिन बड़ी संख्या में युवा क्रिकेटर और उनके अभिभावक जरूर मौजूद थे. करीब 250 खिलाड़ियों ने यूपी में एक की जगह तीन रणजी टीमें बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया.

एक टीम से नहीं मिल रहे पर्याप्त मौके?

प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों का कहना है कि उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में सिर्फ एक रणजी टीम होने से सभी प्रतिभाओं को आगे आने का मौका नहीं मिल पाता. उनका कहना है कि यूपी में क्रिकेट स्पोर्ट्सने वाले युवाओं की संख्या काफी ज्यादा है, लेकिन घरेलू क्रिकेट में जगह सीमित होने के कारण कई खिलाड़ी पीछे रह जाते हैं. उत्तर प्रदेश क्रिकेट प्लेयर्स एसोसिएशन और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पूर्वांचल के बैनर तले हुए प्रदर्शन में खास तौर पर पूर्वांचल और मध्य यूपी के खिलाड़ी शामिल हुए.

तीन अलग एसोसिएशन बनाने की मांग

एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह के मुताबिक, यूपी की करीब 25 करोड़ की आबादी को देखते हुए राज्य में तीन अलग क्रिकेट एसोसिएशन और तीन रणजी टीमें होनी चाहिए. उनका कहना है कि अलग-अलग क्षेत्रों की टीम बनने से स्थानीय खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट में ज्यादा मौके मिल सकते हैं.

इसे भी पढ़े- Vaibhav Suryavanshi Bowling: 4 गेंद में 2 विकेट लेकर छा गए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी

यूपी टी20 लीग में भी उठे सवाल

खिलाड़ियों की नाराजगी सिर्फ रणजी टीम तक सीमित नहीं है. उन्होंने यूपी टी20 लीग में खिलाड़ियों के क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व पर भी सवाल उठाए हैं. एसोसिएशन का दावा है कि लीग में शामिल करीब 150 खिलाड़ियों में पूर्वांचल और मध्य यूपी के सिर्फ 16 खिलाड़ी हैं. वहीं पश्चिमी यूपी के नौ जिलों से 89 खिलाड़ियों के शामिल होने की बात कही गई है। इसके अलावा दिल्ली के आठ खिलाड़ी भी लीग में शामिल बताए गए हैं.

इसे भी पढ़े- Rahul Dravid on WTC 2025-27: WTC फाइनल में पहुंचना आसान नहीं, द्रविड़ बोले- हिंदुस्तान अभी थोड़ा पीछे

खिलाड़ियों को चाहिए बराबरी का मौका

प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों का कहना है कि घरेलू क्रिकेट का स्ट्रकचर अगर ज्यादा क्षेत्रों तक फैलाया जाए तो कई युवा क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है. अब देखना होगा कि खिलाड़ियों की इस मांग पर यूपी क्रिकेट से जुड़े जिम्मेदार लोग क्या कदम उठाते हैं.

The post UP cricket players protest: यूपी में एक नहीं, तीन रणजी टीमों की मांग, इकाना में 250 खिलाड़ियों का प्रदर्शन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top