Hot News

मेष राशिफल 21 जनवरी 2026: ऑफिस में बढ़ेगा काम का बोझ, जानें करियर लव लाइफ और स्वास्थ्य का हाल

Mesh Aaj Ka Rashifal 21 January 2026: आज 21 जनवरी, दिन बुधवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है, जो रात 2 बजकर 01 मिनट तक रहेगी. इसके बाद चतुर्थी तिथि की शुरुआत हो जाएगी. आज की सूर्योदय कालीन ग्रह स्थिति की बात करें तो सूर्य मकर राशि में विराजमान हैं. चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं. मंगल, बुध और शुक्र तीनों ग्रह मकर राशि में स्थित हैं. मकर राशि में चतुग्रही योग बना है. जिससे कर्म, परिश्रम और कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में तेजी देखने को मिल सकती है. देव गुरु गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में वक्री अवस्था में हैं, जिससे पुराने फैसलों और योजनाओं पर दोबारा विचार करने की जरूरत पड़ेगी. शनि मीन राशि में हैं, जो धैर्य और अनुशासन की परीक्षा ले सकते हैं. राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में स्थित हैं. आज का दिन कर्म प्रधान है. सही निर्णय, संयम और धैर्य से लिया गया हर कदम आगे चलकर लाभ दे सकता है. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का मेष राशिफल.

आज का राशिफल का video देखने के लिए ऊपर दिए गए link पर click करें

Mesh Aaj Ka Rashifal मेष आज का राशिफल

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. किसी दूर यात्रा की योजना बन सकती है और मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा. बड़ों का मार्गदर्शन आपके काम आएगा. स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा और अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं. प्राइवेट जॉब या बिजनेस में नए प्रोजेक्ट मिलने के योग हैं, जो किस्मत चमका सकते हैं. पिता के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे.

करियर / बिजनेस : स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा और अच्छे रिजल्ट मिलने के योग हैं. कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहे लोगों के लिए दिन पॉजिटिव है. प्राइवेट जॉब या बिजनेस में नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं, जो आगे चलकर बड़ा फायदा देंगे. बिजनेस में कॉन्ट्रैक्ट साइन करना आज शुभ रहेगा. जॉब बदलने की सोच रहे हैं तो आज पहल कर सकते हैं. पिता का सहयोग और सलाह आपके करियर फैसलों को मजबूती देगी.

रिलेशनशिप (परिवार): पिता के साथ रिश्ते और ज्यादा मजबूत होंगे. घर के बड़ों का मार्गदर्शन आपके लिए लाभकारी साबित होगा. परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. किसी दूर की यात्रा की योजना बन सकती है. मनपसंद भोजन और घरेलू सुख का आनंद मिलेगा, जिससे मूड बेहतर रहेगा.

लव लाइफ: पुराने क्रश और नए क्रश दोनों से बातचीत के योग बन रहे हैं. माहौल हल्का और पॉजिटिव रहेगा. घरवालों के सामने अफेयर का राज खुलने की संभावना कम है. अगर किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो आज का दिन अनुकूल है. पार्टनर से सपोर्ट मिलेगा और रिश्ता एक स्टेप आगे बढ़ सकता है.

स्वास्थ्य: पीठ से जुड़ी परेशानी परेशान कर सकती है, इसलिए आराम का ध्यान रखें. तनाव से बचें, वरना शुगर से जुड़ी दिक्कत बढ़ सकती है. डेली एक्सरसाइज जरूरी है. स्क्रीन टाइम लिमिट में रखें और आंखों को बीच-बीच में आराम दें. पानी खूब पिएं, शरीर को हल्का रखें.

आज की सावधानी

ओवरकॉन्फिडेंस से बचें.
सेहत के संकेतों को नजरअंदाज न करें.

पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय:

बुध देव की पूजा करें.
सुबह गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें.
ॐ बुं बुधाय नमः मंत्र का 11 बार मंत्र जप करें.
हरी मूंग या हरी सब्जी का दान करें.
नोट: यह उपाय मानसिक शांति, वाणी में मधुरता और कार्यक्षेत्र में स्थिरता प्रदान करता है.

शुभ रंग: संतरी
शुभ अंक: 9

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- Aaj Ka Panchang 21 January 2026: आज माघ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय और ग्रह स्थिति

Also Read:- विनायक चतुर्थी पर क्यों वर्जित है चंद्र दर्शन? जानें दोष के उपाय और चंद्रोदय का समय

The post मेष राशिफल 21 जनवरी 2026: ऑफिस में बढ़ेगा काम का बोझ, जानें करियर लव लाइफ और स्वास्थ्य का हाल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top