Hot News

सीतामढ़ी जिले में सिंचाई करवा रहे अधेड़ की विद्युत तार की चपेट में आने से मौत, मिलेगी चार कट्ठा जमीन

सुरसंड. थानांतर्गत मलाही गांव में मंगलवार की दोपहर फसल की सुरक्षा को ले खेतों के चारों तरफ से लगाये गये करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक नइम अंसारी (55 वर्ष) गांव के ही वार्ड संख्या आठ निवासी थे. जानकारी के अनुसार, मृतक खेत में गेहूं का पटवन कर रहे थे. इसी दौरान ग्रामीण रत्नेश सिंह के करीब साढ़े चार एकड़ खेत में लगे केले की बगान की मवेशी से सुरक्षा के लिए चारों तरफ से लगाये गये विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ जाने से उनकी मौत हो गयी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता के निर्देश पर पीटीसी मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया.

कट्ठा जमीन देने का आश्वासन दिया

हालांकि, मामले में ग्रामीण स्तर पर बुलायी गयी पंचायत में दोनों पक्षों की आपसी सहमति से मामले को सुलझा लिया गया. पंचायत में रत्नेश सिंह द्वारा मृतक के परिजनों को मुआवजे के तौर पर चार कट्ठा जमीन देने का आश्वासन दिया गया. पंचायती निर्णय से मृतक के परिजन सहमत हो गये. अंततः पुलिस बैरंग वापस लौट गयी. हालांकि, मृतक के परिजन जमीन की रजिस्ट्री होने तक सुरसंड बड़ी मस्जिद से फ्रिज मंगवाकर शव को सुरक्षित रख दिया है और कहा है कि जमीन रजिस्ट्री के बाद ही शव का अंतिम संस्कार किया जायेगा. मृतक को चार पुत्र व एक शादीशुदा पुत्री है. चारों पुत्र अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं. चारों पुत्रों को घटना की सूचना दे दी गयी है. ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि चार माह पूर्व भी उक्त स्थान पर मलाही गांव के वार्ड संख्या पांच निवासी लियाकत अंसारी की भैंस की मौत करंट लगने से हो गयी थी. इस बाबत थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता ने बताया कि मामले को लेकर आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आपसी सहमति से दोनों पक्ष समझौता कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post सीतामढ़ी जिले में सिंचाई करवा रहे अधेड़ की विद्युत तार की चपेट में आने से मौत, मिलेगी चार कट्ठा जमीन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top