Hot News

Dhanbad News: रिटायर्ड शिक्षक को डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 10.5 लाख, भोपाल से आरोपी गिरफ्तार

Dhanbad News: वरीय संवाददाता, धनबाद. टुंडी थाना क्षेत्र के रतनपुर निवासी रिटायर्ड शिक्षक सेबेस्टियन होरो को डिजिटल अरेस्ट कर साढ़े दस लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है. श्री होरो प्राइवेट स्कूल से रिटायर हैं. धनबाद साइबर थाना पुलिस ने मामले में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के थाना छोला मंदिर क्षेत्र की बिहारी कॉलाेनी भानपुर के अरुण अहिरवार को गिरफ्तार किया है. उसके पास से कई तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट व बैंक ट्रांजेक्शन का सबूत मिला है. मंगलवार को ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने साइबर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों को बताया कि सेबेस्टियन होरो को साइबर अपराधियों ने आठ जनवरी को फोन किया. उन्हें व्हाट्सएप्प पर वीडियो कॉल पर डिजिटल अरेस्ट कर लिया गया. साइबर अपराधी ने अपने को सीबीआइ अधिकारी बताया और उनसे कहा कि आप पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला है. अब आपको सीबीआइ व इडी के अधिकारी गिरफ्तार करेंगे. इसके बाद उन्हें अपने जाल में फंसाये रखा और भयादोहन कर उनसे 10 लाख 50 हजार रुपये विभिन्न बैंक खाताओं में ट्रांसफर करा लिये. बाद में रिटायर्ड टीचर श्री होरो ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी. प्रेस वार्ता में साइबर थाना प्रभारी रविकांत प्रसाद व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे.

एसआइटी ने किया ठगी मामले का खुलासा :

ग्रामीण एसपी ने बताया कि साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद इंस्पेक्टर रविकांत प्रसाद की देखरेख में एसआइटी गठित की गयी. इसमें एसआइ विश्वजीत ठाकुर, विकास प्रसाद, एएसआइ इफ्तेखार अहमद व अन्य शामिल थे. एसआइटी ने त्वरित कार्रवाई कर भोपाल से कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त खाताधारक अरुण अहिरवार को गिरफ्तार किया गया. ग्रामीण एसपी ने बताया कि अरुण अहिरवार ने अपने नाम से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कंपनी के नाम पर करंट अकाउंट एवं अपने नाम के बचत खाते खुलवाये थे. उसने रिटायर्ड टीचर का भयादोहन कर साढ़े दस लाख रुपये इंडियन बैंक के खाता समेत अन्य खातों में ट्रांसफर करा लिये थे. बाद में अरुण ने चेक के माध्यम से पांच लाख रुपये की निकासी कर अपने सहयोगियों के बीच बांट दिये.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Dhanbad News: रिटायर्ड शिक्षक को डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 10.5 लाख, भोपाल से आरोपी गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top