Hot News

Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच में एमबीबीएस की सीटें 150 करने की तैयारी

Dhanbad News: वरीय संवाददाता, धनबाद. शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हाॅस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में एमबीबीएस की 150 सीटों को लेकर तैयारी तेज कर दी गयी है. इसके तहत मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) से 100 से बढ़ाकर 150 मेडिकल सीटों के लिए अनुमति मांगी गयी है. इसी क्रम में बुधवार को विश्वविद्यालय की एक टीम मेडिकल कॉलेज पहुंचेगी और उपलब्ध संसाधनों का निरीक्षण करेगी. विश्वविद्यालय की टीम कॉलेज में शैक्षणिक ढांचा, फैकल्टी की उपलब्धता, अस्पताल की बेड क्षमता, मरीजों की ओपीडी-आइपीडी संख्या, प्रयोगशालाएं, लाइब्रेरी, छात्रावास और अन्य बुनियादी सुविधाओं का आकलन करेगी. निरीक्षण के आधार पर विश्वविद्यालय अपनी रिपोर्ट तैयार करेगा. यदि सभी मानकों को संतोषजनक पाया गया तो विश्वविद्यालय की ओर से मेडिकल कॉलेज को एनओसी दी जायेगी.

एनओसी के बाद एनएमसी को किया जायेगा आवेदन :

विश्वविद्यालय से एनओसी मिलने के बाद एसएनएमएमसीएच प्रबंधन की ओर से राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) को 150 एमबीबीएस सीटों के लिए आवेदन किया जायेगा. एनएमसी की गाइडलाइन के अनुसार फैकल्टी, इंफ्रास्ट्रक्चर और मरीजों की संख्या समेत कई मापदंडों को पूरा करना अनिवार्य होता है. मेडिकल कॉलेज प्रबंधन का दावा है कि इन मानकों को पूरा करने के लिए पिछले कुछ वर्षों में लगातार प्रयास किये गये हैं.

सीटें बढ़ने से होगा सीधा लाभ :

एमबीबीएस की सीटों की संख्या बढ़ने से झारखंड के साथ कोयलांचल क्षेत्र के छात्रों को बड़ा लाभ मिलेगा. वर्तमान में सीमित सीटों के कारण बड़ी संख्या में योग्य छात्र बाहर के राज्यों में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं. सीटें बढ़ने से स्थानीय छात्रों को अपने ही राज्य में मेडिकल शिक्षा का बेहतर अवसर मिलेगा. सीटों में बढ़ोतरी के साथ फैकल्टी और संसाधनों में विस्तार होगा, जिससे एसएनएमएमसीएच की स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच में एमबीबीएस की सीटें 150 करने की तैयारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top