Hot News

Golden Toilet: अमिताभ बच्चन के पास है गोल्डन टॉयलेट, तस्वीर देखकर हो जाएंगे हैरान, इंटरनेट पर वायरल

Golden Toilet: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मजेदार ट्रेंड छाया हुआ है, जहां लोग अपनी 10 साल पुरानी यानी 2016 की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं. आम लोग हों या सेलेब्स, सब ये दिखा रहे हैं कि तब वो कैसे थे और जिंदगी किस मोड़ पर थी. इसी ट्रेंड में अब एक्टर विजय वर्मा भी कूद पड़े हैं, लेकिन उनकी पुरानी यादों में एक ऐसी तस्वीर निकल आई, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया.

2016 की तस्वीरों वाला ट्रेंड

दरअसल, विजय वर्मा ने 2016 की 17 तस्वीरें शेयर की हैं. इनमें से एक तस्वीर अमिताभ बच्चन के घर की है, जहां उन्होंने बिग बी के बाथरूम में सेल्फी ली थी. खास बात ये है कि उस सेल्फी में नजर आ रहा है सोने का बना टॉयलेट. विजय ने पोस्ट के साथ लिखा कि 2016 उनके लिए मील का पत्थर था. इसी साल उन्हें अमिताभ बच्चन और शूजीत प्रशासन के साथ फिल्म ‘पिंक’ में काम करने का मौका मिला. इसी दौरान सचिन तेंदुलकर से मुलाकात हुई, बच्चन साहब के घर गोल्डन टॉयलेट के साथ सेल्फी ली, जिम में फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा से दोस्ती हुई और अपने आइडल इरफान खान से भी मिलने का मौका मिला. इसके अलावा उन्होंने ‘यारा’ और म्यूजिक वीडियो ‘नैना बावरे’ जैसे प्रोजेक्ट्स भी किए और नई-नई मिली पहचान को खूब एंजॉय किया.

अमिताभ बच्चन का गोल्डन टॉयलेट

image 173
विजय वर्मा की तरफ से पोस्ट की गयी तस्वीरों में से एक

हालांकि, इन सारी यादों में सबसे ज्यादा चर्चा अमिताभ बच्चन के गोल्डन टॉयलेट की हो रही है. फैंस कमेंट्स में जमकर रिएक्ट कर रहे हैं. इस तस्वीर को देखकर फैंस को एक बार फिर एहसास हो गया कि अमिताभ बच्चन कितनी शाही जिंदगी जीते हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो विजय वर्मा आखिरी बार 2025 में आई फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ में नजर आए थे. अब वह जल्द ही अमेजन प्राइम वीडियो पर आने वाली नई वेब सीरीज ‘मटका किंग’ में दिखाई देंगे.

यह भी पढ़ें: Border 2 में क्यों नहीं हैं तब्बू? प्रोड्यूसर ने बताई सच्चाई, सनी देओल का रोल भी बदला

The post Golden Toilet: अमिताभ बच्चन के पास है गोल्डन टॉयलेट, तस्वीर देखकर हो जाएंगे हैरान, इंटरनेट पर वायरल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top