Hot News

The Raja Saab Box Office Collection Day 12: दूसरे हफ्ते ही फुस्स हुई प्रभास की ‘द राजा साब’, लाखों में सिमटी फिल्म की कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 12: प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द राजा साब’ से मेकर्स और फैंस को शुरुआत में काफी उम्मीदें थी. फिल्म जब रिलीज हुई थी, तब बॉक्स ऑफिस पर इसका जोरदार असर देखने को मिला. लेकिन अब रिलीज के करीब 12 दिन बाद फिल्म की हालत कमजोर होती साफ नजर आ रही है. शुरुआती दिनों में फिल्म ने शानदार कमाई की थी. पहले दिन ही फिल्म ने देशभर में करीब 53 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जिससे लगा कि यह फिल्म लंबी रेस का घोड़ा साबित हो सकती है. पहले वीकेंड तक सिनेमाघरों में अच्छी भीड़ दिखी. लेकिन जैसे-जैसे दिन बीतते गए, दर्शकों की दिलचस्पी कम होने लगी.

यहां देखें फिल्म का डे वाइज कलेक्शन

Day 0 9.15 करोड़ रूपये
Day 1 53.75 करोड़ रूपये
Day 2 26 करोड़ रूपये
Day 3 19.1 करोड़ रूपये
Day 4 6.6 करोड़ रूपये
Day 5 4.8 करोड़ रूपये
Day 6 5.35 करोड़ रूपये
Day 7 5.5 करोड़ रूपये
Day 8 3.5 करोड़ रूपये
Day 9 3 करोड़ रूपये
Day 10 2.6 करोड़ रूपये
Day 11 1.35 करोड़ रूपये
Day 12 0.73 करोड़ रूपये
Total Collection 141.43 करोड़ रूपये

लाखों में हुई फिल्म की कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को हिंदुस्तान में सभी भाषाओं को मिलाकर सिर्फ करीब 73 लाख रुपये के आसपास की कमाई की और अब फिल्म का टोटल कलेक्शन 141 करोड़ रूपये हो गया है. 11वें दिन फिल्म ने लगभग 1.35 करोड़ रुपये कमाए थे, जिससे थोड़ी उम्मीद जगी थी कि वर्किंग डेज में फिल्म किसी तरह टिक जाएगी. लेकिन मंगलवार की भारी गिरावट ने साफ कर दिया कि दर्शक अब फिल्म से दूर हो रहे हैं. दूसरे हफ्ते में फिल्म की ऑक्यूपेंसी भी काफी कम हो गई है. कई सिनेमाघरों में शोज आधे खाली नजर आ रहे हैं. 

सिनेमाघरों से हट सकती है फिल्म?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘द राजा साब’ को 400 करोड़ रुपये में बनाया गया है. लेकिन 12 दिन गुजरने के बाद भी फिल्म हिंदुस्तान में 150 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है. ‘धुरंधर’ जैसी फिल्मों और चिरंजीवी की नई रिलीज ‘मना शंकरा वारा प्रसाद’ ने दर्शकों का ध्यान बांट दिया है. अब आंकड़ों को देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि ‘द राजा साब’ का बॉक्स ऑफिस सफर अपने आखिरी पड़ाव पर है. फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों से हटाई जा सकती है. 

ये भी पढ़ें: Dhurandhar Box Office Collection Day 46: सातवें सोमवार को भी नहीं रुकी धुरंधर, 46वें दिन की कमाई देख नहीं होगा यकीन

The post The Raja Saab Box Office Collection Day 12: दूसरे हफ्ते ही फुस्स हुई प्रभास की ‘द राजा साब’, लाखों में सिमटी फिल्म की कमाई appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top