Hot News

Patna News: पटना के एक हॉस्टल में बमबाजी, जमकर गोलियां भी चलाई, पुलिस ने क्या बताया मामला?

Patna News: पटना में हॉस्टल से जुड़ा मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. पहले हॉस्टल के कमरे से छात्राओं की लाश मिली. अब बमबाजी और फायरिंग की समाचार है. मंगलवार की रात सीवी रमन हॉस्टल में बमबाजी हुई. इतना ही नहीं, बदमाशों ने गोलियां भी चलाई. बमबाजी से हॉस्टल की खिड़कियों के शीशे टूट गए. इसके साथ ही 2 लोग घायल भी हो गए. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में एटमिट कराया गया है.

लड़की से छेड़खानी से जुड़ा है मामला

यह पूरा मामला पटना के सुलतानगंज थाना इलाके से जुड़ा है. जानकारी के मुताबिक, कृष्ण घाट पर लड़की से छेड़खानी के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया. बमबाजी में हॉस्टल के पास खड़ी बाइक डैमेज हो गई. इसके अलावा दीवारों और कमरों पर गोलियों और बम के निशान भी पड़ गए. फिलहाल, पुलिस पूरी घटना की जांच में जुटी है. हॉस्टल में हुई बमबाजी और फायरिंग के बाद दूसरे स्टूडेंट्स के बीच दहशत फैल गई है.

पुलिस ने क्या बताया पूरा मामला?

घटना के बारे में सुलतानगंज थाना सब इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ने बताया कि लड़की से छेड़खानी को लेकर छात्रों के बीच लड़ाई-झगड़ा हुआ. जैक्सन हॉस्टल के छात्र और बाहर के छात्रों के बीच मारपीट हुई. इसके बाद सीवी रमन हॉस्टल में बमबाजी और गोलियां चलाई गई. मौके से जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. पूरे मामले में जांच की जा रही है.

Also Read: बिहार के यंग साइंटिस्ट श्रेयस ने थाईलैंड में लहराया तिरंगा, इनके नाम से स्पेस में घूम रहे Asteroids, खूब हो रही वाहवाही

The post Patna News: पटना के एक हॉस्टल में बमबाजी, जमकर गोलियां भी चलाई, पुलिस ने क्या बताया मामला? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top