Hot News

Gajar Makhana Kheer: सिर्फ 20 मिनट में बनाएं सुपर हेल्दी गाजर मखाना खीर, एक ही कटोरी में पाएं स्वाद और सेहत दोनों का मजा

Gajar Makhana Kheer: सर्दियों के इन दिनों में अक्सर हम ऐसी चीजें खाना चाहते हैं, जो न सिर्फ टेस्टी हों बल्कि सेहत के लिए भी उतनी ही फायदेमंद हों. जब इस तरह की किसी डिश का ख्याल आता है, तो सबसे पहले गाजर मखाना खीर का नाम लिया जाता है. इस डिश की खासियत यह होती है कि गाजर होने की वजह से यह विटामिन-A, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर बनती है, जबकि मखाना इसे प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन से लोडेड बना देता है. जब ये दोनों चीजें दूध के साथ मिलती हैं, तो एक टेस्टी और हेल्दी डेजर्ट तैयार हो जाता है. इसका स्वाद इतना जबरदस्त होता है कि सिर्फ घर के बड़े ही नहीं, बल्कि शिशु भी इसे बड़े शौक से खाते हैं. चलिए जानते हैं गाजर मखाना खीर बनाने की आसान रेसिपी.

गाजर मखाना खीर बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 2 मीडियम साइज की गाजर अच्छे से कद्दूकस की हुई
  • 1 कप मखाना
  • 1 लीटर फुल क्रीम दूध
  • 3 से 4 बड़े चम्मच चीनी या गुड़
  • 2 बड़े चम्मच घी
  • 8 से 10 काजू और बादाम बारीक कटे हुए
  • 4 से 5 इलायची पीसी हुई

यह भी पढ़ें: Corn Cheese Pops Recipe: शाम की भूख बढ़ा देंगे ये क्रिस्पी कॉर्न चीज पॉप्स, पूरे परिवार के साथ एन्जॉय करने के लिए परफेक्ट स्नैक

गाजर मखाना खीर बनाने की आसान रेसिपी

  • गाजर मखाना खीर बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में 1 चम्मच घी डालकर मखानों को धीमी आंच पर हल्का सा भून लें. ऐसा करने से वे क्रिस्पी हो जाते हैं. जब मखाने ठंडे हो जाएं तो उन्हें हल्का दरदरा पीस लें.
  • अब उसी कड़ाही में दूध डालकर उबालें और धीमी आंच पर पकने दें और जब दूध थोड़ा गाढ़ा होने लगे, तब इसमें कद्दूकस की हुई गाजर डालें और 8 से 10 मिनट तक पकाएं.
  • इसके बाद इसमें पिसे हुए मखाने डालें और लगातार चलाते रहें, ताकि गांठ न पड़े. इसके बाद इसमें चीनी या गुड़ डालकर अच्छी तरह मिलाएं. लास्ट में इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें और 5 मिनट और पकाएं और जब खीर अच्छी तरह गाढ़ी हो जाए तो गैस बंद कर दें.

खीर परोसने और स्टोर करने के टिप्स

गाजर मखाना खीर को आप गर्म या ठंडा दोनों तरह से परोस सकते हैं. इसके ऊपर से कुछ केसर या ड्राई फ्रूट्स डालकर सजाने से ये और भी अट्रैक्टिव दिखने लगती है. अगर इसे सही से पैक किया जाए तो यह खीर फ्रिज में 1 से 2 दिन तक आसानी से स्टोर की जा सकती है.

यह भी पढ़ें: Rice Flour Potato Pops: मैदे और जंक फूड से छुटकारा दिलाएंगे ये होममेड पॉप्स, कम तेल में बनने वाला बच्चों का फेवरेट स्नैक

The post Gajar Makhana Kheer: सिर्फ 20 मिनट में बनाएं सुपर हेल्दी गाजर मखाना खीर, एक ही कटोरी में पाएं स्वाद और सेहत दोनों का मजा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top