Hot News

टेबल टेनिस खिलाड़ी हिमांशु का प्रशिक्षण के लिए हुआ चयन

बिहार राज्य स्पोर्ट्स प्राधिकरण में भेजा कोलकाता

सहरसा. जिला टेबल टेनिस संघ सचिव सह टेबल टेनिस के सीनियर राज्य स्तरीय कोच रोशन सिंह धोनी ने बताया कि बिहार राज्य स्पोर्ट्स प्राधिकरण ने पूरे बिहार से 12 टेबल टेनिस खिलाड़ियों को चयनित किया है. जिन्हें एक साल तक उत्कृष्ट प्रशिक्षण के लिए कोलकाता भेजा गया. इसमें जिले के खिलाड़ी हिमांशु भी हैं जो चयनित 12 खिलाड़ियों में शामिल हैं. हिमांशु इससे पहले पांच बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स चुका है. हिमांशु जिले के सबसे कम उम्र 13 वर्ष के सबसे बेहतरीन टेबल टेनिस के खिलाड़ियों में से एक है. प्रत्येक खिलाड़ी पर लगभग पांच लाख रुपये का सालाना खर्च है, जो बिहार राज्य स्पोर्ट्स प्राधिकरण व्यय कर रही है.

रोशन सिंह धोनी ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण से निश्चित रूपेण खिलाड़ियों में नयी तकनीक के साथ उनका हौसला बढ़ेगा. जिससे वह राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर पाएगा. उन्होंने कहा कि जिला टेबल टेनिस संघ द्वारा यथासंभव जो भी सहयोग खिलाड़ियों को दिया जाना चाहिए वह दिया जा रहा है. हिमांशु एक होनहार टेबल टेनिस का खिलाड़ी है एवं यह जिले के लिए गर्व की बात है की खिलाड़ी अपने प्रतिभा के दम पर अच्छे प्रशिक्षण को आगे जा रहे हैं. जिला टेबल टेनिस संघ अध्यक्ष विवेक विशाल ने बिहार राज्य स्पोर्ट्स प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्र संकरण सर की भूरी भूरी प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि उनकी यह दूरदर्शी सोच है. जिसके चलते अब गांव, कसवा से खिलाड़ी चुनकर राष्ट्रीय पटल पर आ रहे हैं एवं उन्हें बेहतर प्रशिक्षण देने का काम बिहार राज्य स्पोर्ट्स प्राधिकरण कर रही है. चयन पर पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ आलोक रंजन ने कहा कि जिले में स्पोर्ट्स का माहौल दिन प्रतिदिन अच्छा होता जा रहा है. यह काफी सुखद एवं अच्छा पहलू है कि जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय पटल पर पहुंच रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post टेबल टेनिस खिलाड़ी हिमांशु का प्रशिक्षण के लिए हुआ चयन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top