Hot News

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से स्काउट-गाइड ने बांधा समां, कैंप फायर में बिखरे देशभक्ति के रंग

मंगलवार से शुरू हुआ सात दिवसीय जिला स्तरीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण सह परीक्षा शिविर

प्रथम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने दी देशभक्ति गीत, लोकनृत्य, समूह गायन एवं प्रेरणादायक प्रस्तुति

लखीसराय. जिला मुख्यालय के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय जिला स्तरीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण सह परीक्षा शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को माहौल पूरी तरह उत्साह और उमंग से सराबोर रहा. डीईओ कार्यालय सह हिंदुस्तान स्काउट एवं गाइड कार्यालय परिसर में आयोजित इस शिविर के दूसरे दिन संध्या बेला में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कैंप फायर का आयोजन किया गया. इस दौरान स्काउट एवं गाइड के प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया.

देशभक्ति व लोक संस्कृति की दिखी झलक

कैंप फायर के दौरान प्रतिभागियों ने देशभक्ति गीत, मनमोहक लोकनृत्य और प्रेरणादायक समूह गायन प्रस्तुत किया. बच्चों की प्रतिभा देख वहां मौजूद अतिथियों और प्रशिक्षकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका उत्साहवर्धन किया. जिला संगठन आयुक्त मृत्युंजय कुमार ने बताया कि यह शिविर 20 से 26 जनवरी तक चलेगा, जिसमें जिले के विभिन्न मध्य एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में शिरकत कर रहे हैं.

अनुशासन व आत्मनिर्भरता का पाठ

शिविर का संचालन प्रधान स्काउट डीओसी मृत्युंजय कुमार एवं गाइड डीओसी वंदना कुमारी के नेतृत्व में किया जा रहा है. प्रशिक्षण के दौरान अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को अनुशासन और नेतृत्व क्षमता, आपदा प्रबंधन के तरीके, प्राथमिक उपचार, आत्मनिर्भरता व सेवा भावना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी जा रही है.

सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है प्रशिक्षण

मुख्य वक्ता के रूप में गाइड डीओसी वंदना कुमारी ने कहा कि स्काउट एवं गाइड आंदोलन का मूल उद्देश्य बच्चों को समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनाना है. ऐसे शिविरों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है. प्रशिक्षण कार्य को सफल बनाने में गाइड कैप्टन अमृता सिंह, काजल कुमारी, स्काउट मास्टर पंकज कुमार, बलराम कुमार, सूरज कुमार, आशीष कुमार एवं कब मास्टर अनुराग आनंद अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से स्काउट-गाइड ने बांधा समां, कैंप फायर में बिखरे देशभक्ति के रंग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top