Hot News

मछली पकड़ने को लेकर विवाद, दो पक्षों में मारपीट, पांच लोग घायल

शिकारीपाड़ा. थाना क्षेत्र अंतर्गत हथवारी गांव में एक निजी तालाब में मछली पकड़ने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी, जिसमें कुल पांच लोग घायल हो गए. घायलों में एक पक्ष के चार तथा दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति शामिल है. इस संबंध में लखन मरांडी ने शिकारीपाड़ा थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में उन्होंने बताया कि ग्राम हथवारी के गड़िया टोला में उनका निजी तालाब है. बुधवार सुबह करीब 10 बजे उनके गोतिया रूबेन मरांडी, चांदलाल मरांडी, उसकी पत्नी, बुद्धिराम मरांडी, उसकी पत्नी, विजय मरांडी, शिवराम मरांडी एवं पार्वती मरांडी तालाब पर पहुंचे और लगभग 10 किलो मछली निकाल ली. जब उन्होंने और उनके परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया, तो आरोप है कि उक्त लोगों ने उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की, जिससे वे घायल हो गए. आरोप है कि जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी गयी. लखन मरांडी ने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. इस संबंध में थाना प्रभारी अमित लकड़ा ने बताया कि मारपीट से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ है. आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post मछली पकड़ने को लेकर विवाद, दो पक्षों में मारपीट, पांच लोग घायल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top