जेइइ मेन : पहले दिन परीक्षा में शामिल हुए 1100 परीक्षार्थी
jamshedpur news :
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित जेइइ मेन 2026 सेशन 1 की परीक्षा बुधवार से शुरू हुई. इस परीक्षा को लेकर शहर में दो परीक्षा केंद्र ( पारडीह स्थित आयोन डिजिटल और गोविंद विद्यालय तामोलिया ) बनाये गये थे. दोनों परीक्षा केंद्रों पर जमशेदपुर व आसपास के क्षेत्र के करीब 1100 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया. पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई. परीक्षा दो पाली में हुई. पहली पाली सुबह 9 से 12 बजे, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 से 6 बजे से तक हुई.
परीक्षार्थियों के अनुसार, पहली पाली का पेपर कुल मिलाकर मध्यम से कठिन स्तर का था. मैथ्स का पेपर सबसे कठिन और समय लेने वाला सेक्शन रहा. मैथ्स के पेपर को हल करने में अधिकांश परीक्षार्थियों का टाइम मैनेजमेंट बिगड़ गया, क्योंकि प्रश्न काफी उलझे हुए और लेंदी थे. जबकि फिजिक्स आसान से मध्यम और केमिस्ट्री मध्यम स्तर का था. वहीं, दूसरी पाली में भी मैथ्स कठिन थे. कैलकुलस, अलजेब्रा और वेक्टर्स से अधिक प्रश्न पूछे गये थे.
सुबह 7 बजे से ही पहुंच गये थे परीक्षार्थी
जेइइ मेन की परीक्षा के पहले दिन सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ जमा होने शुरू हो गयी थी. परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू हुई. हालांकि, सुबह सात बजे से ही परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर जमा होने लगे. गहन जांच के बाद उन्हें इंट्री करायी गयी. एडमिट कार्ड में लगे फोटो के साथ ही परीक्षार्थियों के कपड़ों की भी जांच हुई. एनटीइ की गाइडलाइन का परीक्षार्थियों ने पालन किया. गुरुवार से शुरू होकर यह परीक्षा 29 जनवरी तक अलग-अलग दिन चलेगी.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post jamshedpur news : मैथ्स के पेपर ने टाइम मैनेजमेंट बिगाड़ा, फिजिक्स रहा आसान appeared first on Naya Vichar.