Hot News

Viral Video: भीड़ से परेशान युवकों का बिहारी जुगाड़, न ट्रेन न बस महाकुंभ स्नान के लिए नाव से ही निकल गए

Viral Video: बिहार के बक्सर जिले के कम्हरिया गांव के सात युवकों ने एक अनोखा और साहसिक कदम उठाते हुए 550 किलोमीटर की दूरी मोटर चालित नाव से तय कर प्रयागराज तक का सफर पूरा किया. जाम से बचने के लिए इन्होंने यह रास्ता चुना और तीन दिन में अपनी मंजिल तक पहुंचने का कारनामा कर दिखाया.

11 फरवरी को यात्रा शुरू करने वाले इस समूह में मनु चौधरी, सुमंत, संदीप, सुखदेव, आदू, रविन्द्र और रमेश शामिल थे. ये सभी पेशेवर नाविक थे और इनका उद्देश्य था कि सड़क या ट्रेन से यात्रा करते हुए होने वाली परेशानियों से बचा जाए. उसके बाद इनलोगों ने तय किया कि नाव से सफर किया जाएगा और प्रयागराज पहुंचकर संगम में पवित्र डुबकी लगाई जाएगी.

इन युवकों ने अपनी यात्रा के दौरान 550 किलोमीटर की दूरी को मात्र 84 घंटे में तय किया और 13 फरवरी को संगम पहुंच गए. वहां उन्होंने स्नान किया और फिर 16 फरवरी की रात तक बक्सर लौट आए. इस अनोखे सफर का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. जिसको आप देख सकते हैं.

Also Read: तेजप्रताप-ऐश्वर्या विवाद: ऐश्वर्या ने मांगा है आलीशान घर और ₹1.5 लाख मासिक खर्च, आज कोर्ट में होगा अहम फैसला!

The post Viral Video: भीड़ से परेशान युवकों का बिहारी जुगाड़, न ट्रेन न बस महाकुंभ स्नान के लिए नाव से ही निकल गए appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top