रेसीडेंसी स्कीम के तहत एक साल के लिए होगा चयन
अधीक्षक कार्यालय में आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी
jamshedpur news :
एमजीएम अस्पताल में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है. उसकी तुलना में डॉक्टरों की संख्या काफी कम होती जा रही है. वहीं, अस्पताल में रेसीडेंसी स्कीम लागू की गयी है. इसके अंतर्गत चिकित्सकों का चयन क्लीनिकल विभाग में जूनियर रेजिडेंट (नन एकेडेमिक) के उपलब्ध रिक्त पदों पर एक साल के लिए नियमानुसार किये जाने का प्रावधान है. इसके तहत अस्पताल में खाली 20 पदों के लिए अस्पताल के अधीक्षक डॉ बलराम झा के द्वारा आवेदन की मांग की गयी है. इसमें चयनित डॉक्टरों को इमरजेंसी, आइसीयू, टीबी चेस्ट, एनेस्थिसिया विभाग में काम करना होगा. इसके लिए एमबीबीएस की डिग्री के साथ झारखंड राज्य मेडिकल काउंसिल का स्थायी निबंधन प्रमाण पत्र अनिवार्य है. इसके लिए इंटर्नशिप समाप्त होने की तिथि के चार वर्ष के भीतर तक के आवेदक आवेदन कर सकते हैं. वहीं, वर्तमान समय में इंटर्नशिप पूरा कर चुके एमजीएम मेडिकल कॉलेज के स्नातकों को प्राथमिकता दी जायेगी. इसमें चयनित आवेदक को किसी प्रकार का प्रशासनी छात्रावास व आवास की सुविधा उपलब्ध नहीं करायी जायेगी. इसके लिए अस्पताल अधीक्षक कार्यालय में आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2026 को शाम पांच बजे तक है. वहीं, प्रमाण पत्रों की सत्यता की जांच 29 जनवरी 2026 को सुबह 11 बजे से होगी. काउंसेलिंग 30 जनवरी 2026 को दोपहर 12 बजे से एमजीएम अस्पताल में होगी.
किस विभाग में कितनी सीटें खाली
इमरजेंसी व आइसीयू- 10टीबी चेस्ट- 04
एनेस्थिसिया- 06
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post jamshedpur news : एमजीएम अस्पताल में 20 डॉक्टरों की होगी नियुक्ति appeared first on Naya Vichar.

