Hot News

प्रत्येक वार्ड में एक नगर मित्र का होगा चयन

संवाददाता, पटना.

स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर पटना नगर निगम द्वारा एक नयी पहल की शुरुआत की जा रही है. अब हर वार्ड से एक ‘नगर मित्र’ का चयन होगा. इसकी मदद से अपने क्षेत्र में स्वच्छता अभियान को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी. नगर मित्र के चयन की प्रक्रिया पटना नगर निगम के सफाई इंस्पेक्टर व सिटी मैनेजर की निगरानी में होगी. चयन के दौरान संबंधित क्षेत्र के आसपास के घरों से भी जानकारी ली जायेगी, ताकि सही लोग का नगर मित्र के रूप में चुना जा सके.

अपने आसपास में नियमित निगरानी करेंगे नगर मित्र :

नगर मित्र की भूमिका केवल निगरानी तक नहीं होगी, बल्कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करने, नागरिकों को जागरूक करने व स्वच्छ आदतें अपनाने के लिए प्रेरित भी करेंगे.

दो हजार नगर शत्रु चिह्नित :

सभी अंचलों में निगम की टीम खुलेे में पेशाब व थुकने वाले को फाइन कर रही है. सबसे ज्यादा नगर शत्रु जंक्शन एरिया व मल्टी मॉडल हब में पकड़े गये. मालूम हो कि अभियान के तहत लगभग दो हजार लोगों को चिह्नित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post प्रत्येक वार्ड में एक नगर मित्र का होगा चयन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top