भागलपुर-बांका के 132 व्यवसायियों पर 1970 से 2007 तक के बकाया को लेकर आयकर विभाग भागलपुर अंचल कार्यालय द्वारा जो सर्टिफिकेट केस किया गया है. इसे लेकर अंचल कार्यालय एक की संयुक्त आयुक्त सुश्री मिनी के नेतृत्व में एक सेमिनार का आयोजन किया. सेमिनार ईस्टर्न बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज भागलपुर के कार्यालय में हुआ. इसमें वाणिज्य कर विभाग के सर्टिफिकेट केस व जीएसटी से संबंधित विषय पर चर्चा की गयी. सेमिनार में संयुक्त आयुक्त सुश्री मिनी ने इसके अन्तर्गत कठोर प्रावधानों के बारे में जानकारी दी. उन्होंने ईस्टर्न बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज भागलपुर से सर्टिफिकेट केस के समाधान के लिए अपनी ओर से पहल करने का आग्रह किया. मौके पर अंचल कार्यालय एक के सहायक आयुक्त मयंक प्रकाश ने सर्टिफिकेट केस के बारे में जानकारी दी. सहायक आयुक्त ने इसके चालान के माध्यम से भुगतान के बारे में जानकारी दी. ईस्टर्न बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज भागलपुर के अध्यक्ष शरद कुमार सलारपुरिया द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया. कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त अंचल दो संजीत कुमार, राज्य कर उपायुक्त अंचल दो आनंद कुमार, चेंबर सदस्य रमण साह, गोविंद अग्रवाल आदि मोज्ूद थे.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post bhagalpur news. सर्टिफिकेट केस के मामले के समझौते पर सेमिनार appeared first on Naya Vichar.

