Hot News

bhagalpur news. उपप्रमुख के जांच में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बंद, स्वास्थ्यकर्मी मिले गायब

नाथनगर में चिकित्सा व्यवस्था की पोल तब खुल गयी जब उप प्रमुख सविता राय ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, स्वास्थ्य उपकेंद्र, रन्नुचक ग्राम पंचायत रन्नुचक मकंदपुर में बुधवार को निरीक्षण किया. दिन के करीब 12 बजे कोई भी स्वास्थ्यकर्मी मौजूद नहीं थे और केंद्र के बाहर ताला लटका हुआ था. इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को बिना इलाज कराए वापस लौटना पड़ा. उप प्रमुख सविता राय पहुंची और इस संबंध में प्रभारी प्रबंधक एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ. उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी सिविल सर्जन भागलपुर को दी गई. सिविल सर्जन ने तुरंत संज्ञान लेते हुए उपकेंद्र के समय पर खुलने च बंद होने, नियमित सेवाएं बहाल रखने तथा दवा वितरण की व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन दिया है.

पांच साल बीतने के बाद भी सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं

वहीं दूसरी ओर सड़क का निरीक्षण किया, जिसमें पाया कि प्रखंड क्षेत्र के रन्नुचक मकंदपुर पंचायत स्थित ओमकार बाबा चौक से अवधेश झा के क्लीनिक महंत बाबा स्थान तक ग्रामीण कार्य विभाग, भागलपुर द्वारा प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य वर्षों बाद भी अधूरा है. करीब 4.5 किलोमीटर लंबी इस सड़क की प्राक्कलित राशि 2 करोड़ 49 लाख और पांच वर्षीय अनुरक्षण की लागत 41 लाख रुपये है. कार्य प्रारंभ करने की तिथि 19 सितंबर 2020 निर्धारित थी, जबकि कार्य पूर्ण करने की अंतिम तिथि 18 सितंबर 2021 थी. पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी सड़क का कार्य पूर्ण नही हो सका है. मौके पर नाथनगर उपप्रमुख सविता राय, कृष्णकांत, बंसीलाल कन्हैया, संजीव कुमार, पंकज कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित मे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि संवेदक द्वारा दिन के समय सिर्फ झाड़ू लगाने और गड्ढों में मिट्टी भरने का काम किया जा रहा है. जबकि रात के अंधेरे में कालीकरण किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post bhagalpur news. उपप्रमुख के जांच में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बंद, स्वास्थ्यकर्मी मिले गायब appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top