Hot News

Dhanbad News: एसएसपी के आवासीय परिसर में बनेगा टेक्निकल सेल

जिले में पुलिस व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए एसएसपी आवासीय परिसर में लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से गोपनीय कार्यालय (सीक्रेट ऑफिस) एवं अत्याधुनिक टेक्निकल सेल का निर्माण किया जायेगा. वहीं सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी के आवासीय कार्यालय का निर्माण भी प्रस्तावित है.

सुविधा बढ़ने से अपराध नियंत्रण को मिलेगी रफ्तार

एसएसपी आवासीय परिसर में खुफिया गतिविधियों और तकनीकी निगरानी को नयी मजबूती दी जायेगी. गोपनीय ऑफिस में अपराध से जुड़ी संवेदनशील जानकारियों का सुरक्षित संकलन और विश्लेषण हो सकेगा. वहीं टेक्निकल सेल को साइबर अपराध, मोबाइल सर्विलांस, डिजिटल साक्ष्य जांच और आधुनिक तकनीकी संसाधनों से लैस किया जायेगा. इससे अपराधियों पर नजर रखना और अपराधों का त्वरित खुलासा करना आसान होगा.

वहीं सिटी व ग्रामीण एसपी के आवासीय कार्यालय बनने से कार्य संचालन में तेजी आयेगी और आपात स्थितियों में तुरंत निर्णय लिये जा सकेंगे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Dhanbad News: एसएसपी के आवासीय परिसर में बनेगा टेक्निकल सेल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top