Hot News

Dhanbad News: प्रीपेड मीटर में डिजिटल टेंपरिंग कर बिजली चोरी करते तीन पकड़ाये

Dhanbad News: वरीय संवाददाता, धनबाद. प्रीपेड मीटर में डिजिटली टेंपरिंग कर बिजली चोरी का पहला मामला सामने आया है. जेबीवीएनएल ने प्रीपेड मीटर में टेंपरिंग कर बिजली चोरी करते तीन उपभोक्ताओं को पकड़ा है. तीनों बरमसिया क्षेत्र के रहने वाले हैं. तीनों उपभोक्ताओं द्वारा प्रीपेड मीटर के सॉफ्टवेयर और डिजिटल सिस्टम से छेड़छाड़ कर बिजली की खपत को कम दर्शाया जा रहा था. मामले में जेबीवीएनएल ने संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है.

तकनीकी जांच में खुला चोरी का राज :

जेबीवीएनएल के अधिकारियों के अनुसार हाल के दिनों में कुछ उपभोक्ताओं के बिजली इस्तेमाल के पैटर्न में असामान्य गिरावट दर्ज की जा रही थी. इसके बाद तकनीकी टीम ने संबंधित प्रीपेड मीटरों की विशेष जांच की. जांच में पाया गया कि मीटर की डिजिटल सेटिंग और डेटा ट्रांसमिशन सिस्टम के साथ छेड़छाड़ की गयी थी. जिससे वास्तविक खपत रिकॉर्ड नहीं हो पा रही थी. यह पूरी प्रक्रिया आधुनिक डिजिटल टूल्स के जरिए की गयी थी.

मामले में तकनीकी जानकार की भूमिका :

जेबीवीएनएल अधिकारियों ने बताया कि तीनों मामलों में टेंपरिंग का तरीका लगभग एक जैसा पाया गया है. इसके पीछे किसी तकनीकी जानकार की भूमिका संभव है. यह भी जांच की जा रही है कि क्या अन्य उपभोक्ताओं के मीटरों में भी इसी तरह की छेड़छाड़ हुई है. अन्य उपभोक्ताओं को चेतावनी : जेबीवीएनएल ने आम उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अवैध गतिविधि से दूर रहें. प्रीपेड मीटर पूरी तरह डिजिटल और सर्वर से जुड़े होते हैं. इसलिए किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ आसानी से पकड़ी जा सकती है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Dhanbad News: प्रीपेड मीटर में डिजिटल टेंपरिंग कर बिजली चोरी करते तीन पकड़ाये appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top