Hot News

बिहार में ठंड के साथ कोहरे का डबल अटैक, कई जिलों में अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी

Bihar IMD Alert: बिहार के अधिकांश जिलों में दिन में धूप निकलने से हल्की गर्माहट महसूस की जा रही है. सुबह और देर शाम ठंड के साथ कोहरे का असर देखा जा रहा है. बिहार मौसम सेवा केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है. कुछ इलाकों में मध्यम स्तर का कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है.

image 191
बिहार मौसम सेवा केंद्र का अलर्ट

बिहार मौसम सेवा केंद्र का अलर्ट

पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है. इन क्षेत्रों में विजिबिलिटी कम होने से सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है. मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया और भागलपुर में भी देर शाम और सुबह हल्का से मध्यम कोहरा देखे जाने का अनुमान है.

दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, बेगूसराय, सारण, सीवान और गोपालगंज में मौसम में बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा. यहां दिन में धूप और रात में ठंड का असर बना रहेगा. पटना सहित नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई और मुंगेर में भी मौसम साफ रहने की संभावना है. यहां सुबह के समय हल्की धुंध हो सकती है.

image 192
पटना मौसम केंद्र का तापमान पर अपडेट

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

तापमान पर क्या अपडेट

दक्षिण बिहार के जिलों भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, अरवल और नवादा में दिन का तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है. यहां अधिकतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 8 से 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है. भागलपुर और बांका में भी मौसम शुष्क बना रहेगा और ठंड का असर सुबह-शाम महसूस होगा.

पूरे बिहार में फिलहाल ठंड और शुष्क मौसम का दौर जारी है. आम लोगों से सुबह-शाम सावधानी बरतने और कोहरे के दौरान सतर्क रहने की अपील की गई है.

इसे भी पढ़ें: अब प्लास्टिक की नावों से चलेगा बिहार का जल परिवहन, जानें प्रशासन का गेमचेंजर प्लान

The post बिहार में ठंड के साथ कोहरे का डबल अटैक, कई जिलों में अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top