Hot News

Masala Vada Pav Recipe: हल्की भूख को शांत करने के लिए बेस्ट है मसाला वड़ा पाव, नोट करें सिंपल रेसिपी

Masala Vada Pav Recipe: शाम की हल्की भूख को शांत करने के लिए कुछ हल्का और चटपटा खाने का दिल करता है. ऐसे में हम कुछ फटाफट बनने वाली रेसिपी की तलाश करते हैं. अगर बात करें शाम की चाय के साथ स्ट्रीट फूड खाने की तो इसमें मसाला वड़ा पाव का नाम काफी मशहूर है. यह न सिर्फ स्नैक्स है बल्कि बल्कि लोगों की पहली पसंद भी बन चुका है. शाम की चाय के साथ मसाला वड़ा पाव खाने से चाय का स्वाद दोगुना हो जाता है. शिशु इसे खूब पसंद के साथ खाते हैं. चलिए आज आपको मसाला वड़ा पाव बनाने की रेसिपी बताते हैं. 

मसाला वड़ा पाव बनाने की सामग्री

  • 3-4 मध्यम आकार के आलू
  • 1/2 चम्मच राई
  • 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/2 चम्मच गरम मसाला
  • 1/2 चम्मच अमचूर पाउडर
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • 1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 2-3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • कुछ करी पत्ते
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल
  • 1 कप बेसन
  • 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • एक चुटकी हींग
  • नमक स्वादानुसार

यह भी पढ़ें: Ghugni Chaat: स्नैक्स में कुछ चटपटा खाने का है मन तो, घर पर झटपट तैयार करें घुगनी चाट

मसाला वड़ा पाव बनाने की विधि

  • इसे बनाने के लिए पहले एक कटोरे में उबले आलू को छीलकर मैश करें.
  • इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करके उसमें राई, जीरा, करी पत्ते, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, नमक और मैश किए आलू को डाल कर अच्छे से मिला लें. 
  • जब आलू ठंडी हो जाए तब इसके गोल वड़े बनाएं और इसे बेसन के बैटर में डाल कर हल्का भूरा होने तक तल लें.
  • इसके बाद आप पाव को बीच से काट लें और उसमें दोनों तरफ हरी चटनी, लहसुन की चटनी और मीठी चटनी लगाएं.
  • फिर आप पाव के बीच में तले हुए वड़े को रख कर इसके ऊपर से अपने मनपसंद मसाले डाल कर गरमा गरम परोस सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Bharwa Tandoori Aloo Recipe: घर पर ऐसे बनाएं भरवां तंदूरी आलू, स्वाद ऐसा कि चाटते रह जाएंगे उंगलियां

यह भी पढ़ें: Chilli Pakora Recipe: चाय की चुस्की के साथ चटपटा मिर्च पकौड़े की बात ही लाजवाब है. बस कुछ मिनटों में झटपट करें तैयार

The post Masala Vada Pav Recipe: हल्की भूख को शांत करने के लिए बेस्ट है मसाला वड़ा पाव, नोट करें सिंपल रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top