हसनपुर . प्रखंड के विभिन्न केंद्रों पर चल रहे टीकाकरण जायजा प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने लिया. उन्होंने मरांची उजागर पंचायत के वार्ड 13 के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 284 का निरीक्षण किया. टीकाकर्मियों को सर्वे कार्य कर पारदर्शी तरीके से नियमित टीकाकरण करने का निर्देश दिया. बताया कि टीकाकरण में कोई बच्चा छूटना नहीं चाहिए इसकी विशेष रूप से जांच करें. निरीक्षण में यदि ऐसी कमियां पायी जाती है तो संबंधित टीकाकरण केंद्र पर कार्यरत कर्मी पर कार्रवाई की जायेगी. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविंद कुमार ने टीकाकर्मियों को जरूरी निर्देश दिये. कार्य को सरल तरीके से करने का सुझाव दिया. कहा कि टीकाकरण केंद्र पर आने वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सलाह दें. प्रशासन द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी बतायें. मौके पर बीपीआरओ कुणाल कुमार, डब्लूएचओ मॉनिटर सुरेंद्र प्रसाद, एएनएम उषा कुमारी, मुन्नी कुमारी, सुशीला कुमारी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post Samastipur : बीडीओ ने निरीक्षण कर कर्मियों को दिये जरूरी निर्देश appeared first on Naya Vichar.

