Hot News

27 जनवरी को मधुबनी से शुरू होगा समृद्धि यात्रा का दूसरा फेज, दरभंगा और समस्तीपुर भी जाएंगे सीएम

Nitish Kumar: बिहार में विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने को गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का कार्यक्रम तय कर दिया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी निर्देश के अनुसार यह यात्रा 27 जनवरी 2026 से 29 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी. इस दौरान मुख्यमंत्री तीन जिलों का दौरा करेंगे और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे.

क्या-क्या करेंगे सीएम

समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा एवं सात निश्चय से जुड़ी योजनाओं सहित जिले की अन्य महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण करेंगे. इसके साथ ही जिलों में चल रही प्रमुख परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और कार्यारंभ भी किया जाएगा. कार्यक्रम का एक अहम हिस्सा जन संवाद होगा, जिसमें आम लोग सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं और सुझाव रख सकेंगे.

समीक्षा बैठक भी की जाएगी

यात्रा के दौरान जिला के योजनाओं की समीक्षा बैठक भी आयोजित की जाएगी. इसमें संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे. समीक्षा बैठकों में योजनाओं की प्रगति, लंबित कार्यों और सुधारात्मक कदमों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

क्या है कार्यक्रम

जारी कार्यक्रम के अनुसार, 27 जनवरी को मुख्यमंत्री मधुबनी, 28 जनवरी को दरभंगा और 29 जनवरी को समस्तीपुर जिले में समृद्धि यात्रा के तहत कार्यक्रमों में शामिल होंगे. संबंधित जिलों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे समय रहते सभी आवश्यक तैयारियां कर लें.

समीक्षा बैठकों में मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और विषय से जुड़े विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रा से पहले संबंधित जिलों की विभागीय योजनाओं की पूर्व समीक्षा अनिवार्य रूप से कर ली जाए.

इसे भी पढ़ें: गंगा पर बनेगा 4 किमी लंबा रेल पुल, विक्रमशिला से कटारिया तक बिछेंगी पटरियां, भागलपुर से झारखंड का सफर होगा आसान

The post 27 जनवरी को मधुबनी से शुरू होगा समृद्धि यात्रा का दूसरा फेज, दरभंगा और समस्तीपुर भी जाएंगे सीएम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top