Hot News

कटिहार रेल मंडल को ई निलामी में 8.33 करोड़ का राजस्व हुआ प्राप्त

कटिहार कटिहार रेल मंडल द्वारा जनवरी माह के दौरान विभिन्न मदों में आयोजित ई-नीलामी के माध्यम से कुल 8.33 करोड़ का महत्वपूर्ण राजस्व अर्जित किया गया है. यह ई-नीलामी पार्सल , कैटरिंग स्टॉल , पे एंड यूज शौचालय तथा पार्किंग मदों के लिए संपन्न कराई गई है. इन मदों का ठेका 3 वर्षों की अवधि के लिए प्रदान किया गया है. ट्रेन संख्या 15715/16 बीपी पार्सल का उच्चतम बोली 1,34,201 (प्रति ट्रिप) कुल अनुबंध मूल्य 6.76 करोड़ रुपए समय अवधि तीन वर्ष के लिए. ट्रेन संख्या 13034 एफ एस एल आर टू का उच्चतम बोली 6,866 (प्रति ट्रिप) कुल अनुबंध मूल्य 80.59 लाख रुपए, समय अवधि तीन वर्ष तक. पार्किंग एचडीबी का उच्चतम बोली 50,000 प्रति वर्ष,कुल अनुबंध मूल्य 1.77 लाख समय अवधि तीन वर्ष तक. पार्किंग, जेपीजी उच्चतम बोली : 3,42,234 प्रति वर्ष,कुल अनुबंध मूल्य 12.11 लाख रुपए समय अवधि तीन वर्ष तक. पे एंड यूज शौचालय कटिहार उच्चतम बोली 19,85,275 रूपए प्रति वर्ष.कुल अनुबंध मूल्य 59.56 लाख रुपए समय अवधि तीन वर्ष, पे एंड यूज शौचालय, बारसोई उच्चतम बोली : 1,00,000 प्रति वर्ष,कुल अनुबंध मूल्य : 3 लाख रुपया ,समय अवधि तीन वर्ष.विभिन्न मदों में आयोजित ई-नीलामी के माध्यम से कटिहार रेलवे को कुल 8.33 करोड़ का महत्वपूर्ण राजस्व अर्जित प्राप्त हुआ है. कटिहार रेल मंडल द्वारा पारदर्शी ई-नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से राजस्व वृद्धि की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिससे रेलवे की वित्तीय स्थिति सुदृढ़ होने के साथ-साथ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा सकेंगी. अनुज कुमार सिंह, सीनियर डीसीएम, कटिहार

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post कटिहार रेल मंडल को ई निलामी में 8.33 करोड़ का राजस्व हुआ प्राप्त appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top